क्या Hardik Pandya ने Ruturaj Gaikwad से CSK vs MI मैच के बाद नहीं मिलाया हाथ? जानिए Viral Video का सच
हार्दिक पांड्या और रुतुराज गायकवाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे बवाल मच गया है. दावा किया जा रहा है कि हार्दिक ने गायकवाड़ से हैंडशेक नहीं किया. क्या यह दावा सच है, आइए जानते हैं...
हार्दिक पांड्या और रुतुराज गायकवाड़ का वीडियो वायरल
Hardik Pandya Ruturaj Gaikwad handshake controversy: IPL 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने 8 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें करीब-करीब खत्म कर दी हैं. हालांकि, मैच के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें MI के कप्तान हार्दिक पांड्या और CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ नजर आ रहे हैं.
दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद रुतुराज गायकवाड़ से हाथ नहीं मिलाया. इस पोस्ट में पांड्या के व्यवहार को 'घमंडी' और 'असम्मानजनक' बताया गया, जिसके बाद कई यूजर्स ने उनकी स्पोर्ट्समैनशिप पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.
वायरल क्लिप क्या सच है?
हालांकि, जब पूरे मैच की फुटेज सामने आई तो तस्वीर कुछ और ही निकली. आधिकारिक ब्रॉडकास्ट वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या ने पोस्ट-मैच हैंडशेक के दौरान रुतुराज गायकवाड़ से हाथ मिलाया था. वायरल क्लिप अधूरी या गलत एंगल से ली गई थी, जिससे गलतफहमी पैदा हुई.
यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि कैसे अधूरी या एडिटेड वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर गलत नैरेटिव बना सकती हैं, खासकर IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में... जहां फैंस की भावनाएं पहले से ही हाई रहती हैं.
MI को नमन धीर के अर्धशतक के बावजूद मिली हार
मैच की बात करें तो MI ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए. नमन धीर ने 37 गेंद में 57 रन की शानदा पारी खेली. वहीं, CSK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा के नाबाद अर्धशतक की बदौलत 19वें ओवर की पहली गेंद पर आसानी से हासिल कर लिया. गायकवाड़ ने 67 और कार्तिक ने 54 रन बनाए.




