Begin typing your search...

Yesha Sagar कौन हैं, जिनका DC के खिलाड़ी Sameer Rizvi से जुड़ रहा नाम? जानिए कितनी है Net Worth

Sameer Rizvi पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड Yesha Sagar का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे हैं. यही नहीं, वे उनसे आयतें याद करने को भी कहते हैं. आइए, जानते हैं कि कौन है येशा सागर और उनकी कितनी नेटवर्थ है...

sameer rizvi yesha sagar
X

Sameer Rizvi और Yesha Sagar

( Image Source:  instagram.com/yesha_sagar/ANI )

Who is Yesha Sagar, Sameer Rizvi Relationship Conversion Rumors: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी समीर रिजवी की गर्लफ्रेंड बताई जा रही येशा सागर इन दिनों सुर्खियों में हैं. मॉडल, एक्ट्रेस और स्पोर्ट्स एंकर के तौर पर पहचान बना चुकी येशा के बारे में कहा जा रहा है कि उन पर रिजवी आयतें याद करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाल रहे हैं. हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस पर न तो रिजवी ने कुछ कहा है और न ही येशा ने...

येशा सागर को लेकर सोशल मीडिया पर एक पत्रकार ने लिखा- उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम क्रिकेटर का एक हिंदू महिला एंकर से अफेयर चल रहा है. एंकर की एक दोस्त ने बताया कि क्रिकेटर कहता है कि जब तक मैं प्रैक्टिस करके आता हूं, तब तक आयतें याद कर लो. वो कहता है कि अब तुम किसी क्रिकेटर से हाथ मिलाओगी. नमस्ते करोगी. उस एंकर से इंस्टाग्राम से सारी बिकिनी वाली फोटो डिलीट करा दीं.

पत्रकार ने दावा किया कि एक और कन्वर्जन की तैयारी की जा रही है. उसने आगे लिखा- ये जबरदस्ती है या मनमर्जी, ये वही एंकर बता सकती हैं, लेकिन ये कैसा प्यार है.

कौन हैं येशा सागर?

एक यूजर ने X पर लिखा कि येशा सागर का जन्म 14 दिसंबर 1996 को लुधियाना में हुआ. वह 29 साल की हैं. दावा किया जा रहा है कि उनकी राष्ट्रीयता Indian–Canadian है. वह ग्रेजुएट हैं और पेशे से मॉडल, एक्ट्रेस, फिटनेस इन्फ्लुएंसर और एंकर हैं. येशा ने 2017 में अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे म्यूजिक वीडियोज़ और स्पोर्ट्स एंकरिंग के जरिए पहचान बनाई.

Yesha Sagar: करियर हाइलाइट्स

  • 30+ म्यूजिक वीडियो में काम
  • Women's Premier League में एंकरिंग
  • Global T20 Canada 2023 की होस्टिंग
  • UP T20 League और Bangladesh Premier League से जुड़े प्रोजेक्ट्स
  • पंजाबी फिल्म Yaaran Da Rutba में भी नजर आ चुकी हैं
  • गिप्पी ग्रेवाल और बब्बू मान जैसे कलाकारों के साथ काम

येशा सागर की नेटवर्थ कितनी है?

दावा किया जा रहा है कि येशा सागर की नेटवर्थ 2–5 करोड़ रुपये है. एक यूजर ने दावा किया कि वह इंस्टाग्राम पर पेड़ सब्सक्रिप्शन के जरिए हर महीने 1 लाख 8 हजार 580 रुपये कमाती हैं.

चर्चा में क्यों है येशा सागर?

हाल ही में येशा सागर और Sameer Rizvi के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे वायरल हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि दोनों पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं. कुछ पोस्ट्स में यह भी दावा कि येशा को अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी बदलने को कहा गया. दिल्ली कैपिटल्स के मैचों में उनकी मौजूदगी ने इन अफवाहों को और हवा दी. इन सभी दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है और दोनों में से किसी ने भी इस पर सार्वजनिक बयान नहीं दिया है.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख