उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक नाम तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है- रागिनी सोनकर. अपनी बेबाक आवाज और विधानसभा में दमदार भाषणों के चलते वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने सदन में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को जिस मजबूती से उठाया, उसने न सिर्फ विपक्ष बल्कि सत्ता पक्ष का भी ध्यान खींचा. रागिनी सोनकर की कहानी सिर्फ एक नेता की नहीं, बल्कि एक ऐसे सफर की है जो मेडिकल की दुनिया से शुरू होकर राजनीति के मैदान तक पहुंचता है. उनकी यह यात्रा जितनी प्रेरणादायक है, उतनी ही प्रभावशाली भी मानी जा रही है.