132 की औसत और महज 2 विकेट, आखिर IPL 2026 में क्यों बेअसर हो गए Jasprit Bumrah?
IPL 2026 में Jasprit Bumrah का प्रदर्शन उम्मीद के बिल्कुल विपरीत रहा है. वे 8 मैचों में 132 की औसत से केवल 2 विकेट चटका पाए. शुरुआती पांच मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिल पाया.
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन IPL 2026 उनके लिए किसी बुरे सपने जैसा लग रहा है. अब तक 8 मैच में वे केवल 2 ही विकेट चटका पाए हैं... और उनका औसत भी 132 का है. यह किसी भी गेंदबाज की तुलना में सबसे ज्यादा है. बुमराह को दुनिया का सबसे खतरनाक डेथ बॉलर माना जाता है, लेकिन इस आईपीएल में वे विकेट के लिए तरसते हुए दिखाई दे रहे हैं.
सीजन की शुरुआत में बुमराह लगातार 5 मैचों तक कोई विकेट नहीं ले पाए, जो उनके स्तर के खिलाड़ी के लिए चौंकाने वाला है. आखिरकार छठे मैच में Gujarat Titans के खिलाफ उन्होंने Sai Sudharsan को पहली ही गेंद पर आउट करके खाता खोला, लेकिन तब तक उनके आंकड़े काफी खराब हो चुके थे.
क्या कह रहे हैं आंकड़े?
बुमराह ने अब तक 30 ओवर गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 132 की औसत से सिर्फ 2 विकेट चटकाए. यह उनके T20 करियर का सबसे खराब प्रदर्शन है. यह वही बुमराह हैं, जिन्होंने पिछले सीजन (IPL 2025) में 18 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी को संभाला था.
आखिर गिरावट की वजह क्या है?
1. थकान और ओवरलोड
बुमराह का शेड्यूल बेहद व्यस्त रहा- एशिया कप, ICC Men's T20 World Cup 2026, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका सीरीज और इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैच... इतने लंबे शेड्यूल के बाद पर्याप्त आराम नहीं मिलना बड़ी वजह मानी जा रही है.
2. रिदम और लेंथ में गड़बड़ी
पूर्व कप्तान Krishnamachari Srikkanth ने साफ कहा, बुमराह में वो 'zip' नहीं दिख रही, गेंद में धार कम है. मतलब उनकी सबसे बड़ी ताकत (Accuracy + Pace Variation) फिलहाल कमजोर दिख रही है. उन्होंने कहा कि बुमराह अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं. वो पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत साधारण दिख रहा है.
3. मेंटल प्रेशर
Ravichandran Ashwin के मुताबिक, शुरुआत में बुमराह अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन टीम हारने लगी. फिर 'बुमराह विकेट नहीं ले रहे' वाला नैरेटिव बना. यही दबाव उनके दिमाग पर असर डाल सकता है.
4. फिटनेस और शरीर का संकेत
Mohammad Kaif का मानना है कि शरीर पूरी तरह सपोर्ट नहीं कर रहा. उन्हें छोटे ब्रेक की जरूरत है.
5. हर गेंद पर प्रहार कर रहे बल्लेबाज
Travis Head, Sanju Samson, अभिषेक शर्मा और सलिल अरोड़ा जैसे बल्लेबाजों ने उन्हें छक्के मारे. युवा Vaibhav Sooryavanshi ने भी एक ओवर में 2 छक्के जड़े. यह वही बुमराह हैं जिन्हें पहले बड़े-बड़े बल्लेबाज भी आसानी से नहीं खेल पाते थे.
MI का रुख क्या है?
मुंबई इंडियंस के कोच Kieron Pollard ने बुमराह ने बचाव करते हुए कहा कि वो भी इंसान हैं. फॉर्म में उतार-चढ़ाव सामान्य है.
क्या बुमराह वापसी करेंगे?
इतिहास कहता है- हां. वर्ल्ड कप 2026 में 14 विकेट, फाइनल में 15 रन देकर 4 विकेट चटकाकर Player of the Match बनना और 500 इंटरनेशनल विकेट का माइलस्टोन... ये आंकड़े बताते हैं कि क्लास खत्म नहीं होती, बस फॉर्म गिरती है.




