Begin typing your search...

Ryan Rickelton ने रचा इतिहास, SRH के खिलाफ महज 44 गेंद में जड़ी सेंचुरी; जयसूर्या का 'महारिकॉर्ड' तोड़ा

Ryan Rickelton ने 44 गेंदों में शतक लगाकर Mumbai Indians के लिए सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने Sanath Jayasuriya और Tilak Varma जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया.

Ryan Rickelton
X

Ryan Rickelton 

( Image Source:  IPL )

IPL 2026 MI Vs SRH Match, Ryan Rickelton Fastest Century for Mumbai Indians: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रेयान रिकेलटन का बल्ला जमकर गरजा. उन्होंने 44 गेंद में सेंचुरी जड़कर इतिहास रच दिया. इसके साथ ही, रिकेलटन मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या और तिलक वर्मा को पीछे छोड़ा.

रिकेलटन से पहले जयसूर्या और तिलक ने 45 गेंद में शतक जड़ा था. वहीं, कैमरन ग्रीन ने 47 और सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद में सेंचुरी जड़ी थी.

MI की तरफ से सबसे तेज शतक

  • 44 - Ryan Rickelton vs SRH, Wankhede, 2026
  • 45 - Sanath Jayasuriya vs CSK, Wankhede, 2008
  • 45 - Tilak Varma vs GT, Ahmedabad, 2026
  • 47 - Cameron Green vs SRH, Wankhede, 2023
  • 49 - Suryakumar vs GT, Wankhede, 2023

Sanath Jayasuriya का तोड़ा रिकॉर्ड

रिकेलटन ने इस मैच में 55 गेंद में नाबाद 123 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 10 चौके लगाए. वे इसके साथ ही मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ Sanath Jayasuriya के नाबाद 114 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

MI के लिए एक पारी में सबसे ज़्यादा 50-प्लस की साझेदारियाँ

  • 3 बनाम डेक्कन चार्जर्स, ब्रेबोर्न, 2010
  • 3 बनाम PWI, वानखेड़े, 2013
  • 3 बनाम RR, वानखेड़े, 2023
  • 3 बनाम GT, वानखेड़े, 2023
  • 3 बनाम DC, वानखेड़े, 2024
  • 3 बनाम SRH, वानखेड़े, 2026

MI के लिए पारी के सबसे बड़े कुल स्कोर

  • 247/9 बनाम DC, दिल्ली, 2024 (दूसरी बैटिंग करते हुए)
  • 246/5 ​​बनाम SRH, हैदराबाद, 2024 (दूसरी बैटिंग करते हुए)
  • 243/5 बनाम SRH, वानखेड़े, 2026
  • 235/9 बनाम SRH, अबू धाबी, 2021
  • 234/5 बनाम DC, वानखेड़े, 2024

पहले विकेट के लिए रिकेलटन-जैक्स के बीच हुई 93 रन की साझेदारी

पहले विकेट के लिए रिकेलटन और विल जैक्स के बीच महज 43 गेंद में 93 रन की साझेदारी हुई. जैक्स 22 गेंद में 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए.

ये भी पढ़ें :IPL 2026: 23 गेंद, 8 रन और गिर गए 6 विकेट, पिछले मैच में 264 बनाने वाली टीम का हुआ ऐसा हाल

जैक्स के अलावा, सूर्यकुमार यादव 5, नमन धीर 22 और कप्तान हार्दिक पांड्या 15 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए. रोबिन मिंज 1 रन बनाकर नाबाद रहे. SRH की ओर से प्रफुल हिंगे ने 2, जबकि ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट लिए.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख