Begin typing your search...

IPL 2026: कैसे शुभम दुबे और डोनोवन फरेरा ने पंजाब के जबड़े से छीन ली जीत? जानिए PBKS vs RR मैच में क्या रहा टर्निंग प्वाइंट

X
Shreyash Iyer का घमंड टूटा | Shubham Dubey wins for Rajasthan| RR vs PBKS 2026 highlights | IPL 2026

पंजाब किंग्स की जीत का अजेय सिलसिला उसके होम ग्राउंड न्यू चंडीगढ़ में 28 अप्रैल की रात उस समय थम गया, जब उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के हीरो रहे- डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे, जिन्होंने मुश्किल हालात में 77 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. डोनोवन फरेरा की तूफानी फिफ्टी और शुभम दुबे की तेजतर्रार पारी ने 223 रन के बड़े लक्ष्य को आसान बना दिया.