Tamil Nadu Exit Polls: क्या तमिलनाडु में होने जा रहा बड़ा उलटफेट, एग्जिट पोल में विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी
23 अप्रैल को तमिलनाडु में वोटिंग खत्म हुई जिसके बाद 29 अप्रैल को एग्जिट पोल सामने आ गए हैं जिसमें Axis My India के मुताबिक यहां पर TVK को 98 से 120 सीट आती दिख रही है जिसके बाद विजय थलापति सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं. हालांकि ये एग्जिट पोल हैं असली रिजल्ट 4 मई को आना है.
देश के सभी चुनावी राज्यों में मतदान की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है और 29 अप्रैल को अंतिम चरण की वोटिंग के साथ लोकतंत्र का यह बड़ा पर्व संपन्न हो गया. तमिलनाडु में 23 अप्रैल को ही मतदान खत्म हो चुका था, जिसके बाद अब राजनीतिक तस्वीर धीरे-धीरे एग्जिट पोल के जरिए सामने आने लगी है.
इसी बीच तमिलनाडु को लेकर सामने आए एग्जिट पोल ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. Axis My India के अनुमान के मुताबिक इस बार राज्य में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है, जहां TVK को 98 से 120 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान जताया गया है. वहीं डीएमके 92 से 110 सीट AIADMK 22 से 32 सीट नजर आ रही है. जिसके बाद इस राज्य में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है और विजय थलापति की पार्टी TVK सरकार बनाने का दाव पेश कर सकती है.
सीएम रेस में सबसे आगे विजय
जिस हिसाब से Axis My India का एग्जिट पोल सामने आया है उस हिसाब से वहां पर अगले मुख्यमंत्री के रेस में कौन है और किसे कितने प्रतिशत तौर पर देखा जा रहा है तो बता दे कि 37 प्रतिशत विजय थलापति को सीएम के रूप में देखा जा रहा है तो वहीं एम के स्टालिन को 35 प्रतिशत के रूप में.
दरअसल आपको बता दे किए Axis My India ने ही केवल TVK की पार्टी को 98 से 120 सीट दी है बाकी एग्जिट पोल में TVK कहीं रेस में ही नहीं है तो वहीं कुछ एग्जिट पोल में विजय थलापति को कम से कम सीट मिल रही है. तो वहीं कुछ अधिकदर एग्जिट पोल में डीएमके की वापसी ही दिख रही है. हालांकि असली रिजल्ट 4 मई को आने है.
Times Now + JVC Exit Poll
- DMK+ - 75 से 95
- NDA - 128 से 147
- अन्य- 8 से 15
Republic + PMarq
- DMK+ - 125 से 145
- NDA - 65 से 85
- अन्य- 17 से 32
Matrize Exit Poll Tamil Nadu
- DMK- 122 से 132 सीट
- AIADMK- 87-100 सीट
- TVK- 10 से 12 सीट
- अन्य- 0 से 6
PEOPLES PULSE क Exit Poll में तमिलनाडु में DMK गठबंधन की वापसी हो रही है. डीएमके को 125 से 145, AIADMK को 65 से 80 सीटें मिल सकती हैं.
तमिलनाडु में कुल 234 सीटे हैं जिसमें सरकार बनाने के लिए किसी भी पक्ष को 118 सीट चाहिए अब ऐसे में Axis My इंडिया के मुताबिक TVK को 120 सीट मिल रही है.
विजय थलापति और उनकी पार्टी TVK की पूरी कहानी
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति अब राजनीति के मैदान में अपनी नई पारी खेल रहे हैं. 2026 का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव उनके लिए सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि एक बड़ा सियासी इम्तिहान है, जहां वे पहली बार अपनी पार्टी के साथ जनता के बीच उतरे हैं.
कौन हैं विजय और क्या है उनकी राजनीतिक शुरुआत?
विजय का पूरा नाम Joseph Vijay Chandrasekhar है, जिनका जन्म 22 जून 1974 को हुआ. वे पिछले तीन दशकों से तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल और हाईएस्ट पेड एक्टर्स में गिने जाते हैं. फैंस उन्हें 'थलापति' (कमांडर) के नाम से जानते हैं, जो उनकी जबरदस्त लोकप्रियता को दिखाता है.
फिल्मी करियर: सुपरस्टार बनने का सफर
विजय ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म Vetri (1984) से की. 1992 में Naalaiya Theerpu से बतौर लीड एक्टर एंट्री ली. Ghilli, Pokkiri, Thuppakki, Mersal, Master, Leo जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया. 2024 में उन्होंने फिल्मों से संन्यास लेकर राजनीति में उतरने का ऐलान किया.
- TVK पार्टी: राजनीति में नई एंट्री
- पार्टी का नाम: तमिलगा वेट्री कजगम
- लॉन्च: फरवरी 2024
- पहली चुनावी एंट्री: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026
- रणनीति: राज्य की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला




