Begin typing your search...

West Bengal Exit Polls: एग्जिट पोल्स में ममता को झटका, BJP बना सकती है सरकार; 2 पोल में TMC बहुत आगे

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल्स सामने आ गए हैं, जिसमें मुकाबला बेहद कड़ा दिख रहा है. कई सर्वे बीजेपी की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं, जबकि कुछ में टीएमसी की चौथी बार सत्ता में वापसी का दावा किया जा रहा है. 294 सीटों वाले बंगाल में बहुमत के लिए 148 सीटों पर जीत हासिल करना जरूरी हैं.

Bengal Exit Polls 2026 BJP and TMC seat predictions
X

बंगाल में इस बार बीजेपी सरकार!

Bengal Exit Polls 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल्स सामने आ गए हैं. कई एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि इस बार ममता बनर्जी जीत का चौका नहीं लगा पाएंगी. बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर कब्जा करने जा रही है. वहीं, कुछ में तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती हुई दिखाई दे रही है.

एग्जिट पोल्स के मुताबिक, बीजेपी को 95 से लेकर 175 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं, टीएमसी 99 से लेकर 189 सीटें जीत सकती है. राज्य में कांग्रेस का एक बार फिर सूपड़ा साफ होता दिख रहा है.

ये भी पढ़ें :Exit Polls: असम में फिर से हिमंता सरकार, बंगाल में ममता को झटका, केरल में कांग्रेस को सत्ता, क्या-क्या बता रहे एग्जिट पोल, हर अपडेट

बंगाल चुनाव के एग्जिट पोल्स (Bengal Election 2026 Exit Polls)

P-Marq Exit Poll

  • BJP- 150 से 175 सीटें
  • TMC- 118 से 138 सीटें

Matrize Exit Poll

  • BJP- 146 से 161 सीटें
  • TMC- 125 से 140 सीटें
  • OTH - 06 से 10 सीटें

POLL DIARY

  • BJP- 142 से 171 सीटें
  • TMC- 99 से 127 सीटें
  • OTH - 05 से 09 सीटें

People Pulse

  • BJP- 95 से 110 सीटें
  • TMC- 178 से 189 सीटें
  • Congress- 1 से 3 सीटें
  • Left- 0 से 1 सीट

Chanakya Strategies

  • BJP- 150 से 160 सीटें
  • TMC- 130 से 140 सीटें
  • OTH--6 से 10 सीट

Janmat Exit Poll

  • TMC- 195 से 205 सीटें
  • BJP- 80 से 90 सीटें
  • Congress- 1 से 3 सीटें
  • Left- 0 से 1 सीट
  • OTH- 3 से 5 सीटें

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं. सरकार बनाने या स्पष्ट बहुमत प्राप्त करने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को कम से कम 148 सीटों की जरूरत होती है. ममता बनर्जी 20 मई 2011 से लगातार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं. वह राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं और वर्तमान में अपना तीसरा कार्यकाल पूरा कर रही हैं.

बंगाल में पिछले 3 विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल्स और नतीजे कैसे रहे?

बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल्स में टीएमसी और बीजेपी को 130 से 140 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी, लेकिन जब नतीजे आए तो टीएमसी को 213 और बीजेपी को महज 77 सीटें मिली. वहीं, 2016 के चुनाव में टीएमसी को 190 से 210 और बीजेपी को 2 से 8 सीटें मिलने का दावा किया गया था, लेकिन रिजल्ट जब आया तो टीएमसी को 211 और बीजेपी को महज 3 सीटें मिलीं. इससे पहले. 2011 के विधानसभा में टीएमसी को 210 से 230 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया था, लेकिन जब रिजल्ट आया तो टीएमसी को 184 और लेफ्ट को 60 सीटें मिलीं.

Politicsविधानसभा चुनाव 2026ममता बनर्जी
अगला लेख