Begin typing your search...

Assam Exit Polls: महापोल में फिर से हिमंता सरकार, इन चार एग्जिट पोल में NDA का दबदबा

Assam EXIT Poll: असम की 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान पूरा हो गया था. जिसके बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं और अब एग्जिट पोल के मुताबिक हिमंता की सरकार बनती दिख रही है.

Assam Exit Polls: महापोल में फिर से हिमंता सरकार,  इन चार एग्जिट पोल में NDA का दबदबा
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी2 Mins Read

Updated on: 29 April 2026 7:12 PM IST

Assam EXIT Poll: असम की 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान पूरा हो गया था. जहां रिकॉर्ड 85.91% वोटिंग दर्ज की गई है. अब सभी की निगाहें 4 मई को आने वाले नतीजों और उससे पहले जारी होने वाले एग्जिट पोल्स पर टिकी हैं जिसके अब असम एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं. आइए जानते हैं इस बार के एग्जिट पोल में किसकी सरकार?

Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार, असम में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. एनडीए को 88 से 100 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस गठबंधन को 24 से 36 सीटें मिल सकती हैं. असम में NDA को 48% वोट मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस गठबंधन को 38% वोट मिलने का अनुमान है.

Janmat Exit Poll- Assam

  • भाजपा- 76
  • कांग्रेस -30
  • AGP -10
  • UPPL- 7
  • BPF 3
  • अन्य-0

Matrize Exit Poll- Assam

  • भाजपा- 85 से 90 सीट
  • कांग्रेस- 25 से 32 सीट
  • अन्य 6 से 12 सीट

POLL DIARY Exit Poll- Assam

  • NDA- 86 से 101
  • INDIA- 15 से 26
  • अन्य--00

इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है. एक तरफ बीजेपी सत्ता में हैट्रिक लगाने की कोशिश में जुटी है, तो दूसरी ओर कांग्रेस अपने 10 साल के सियासी वनवास को खत्म करने के लिए पूरी ताकत झोंक चुकी है. कांग्रेस ने इस बार गौरव गोगोई को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सामने बड़ी चुनौती के रूप में मैदान में उतारा है.

इसी बीच एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल मुस्लिम वोट बैंक के सहारे चुनावी समीकरण को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में हैं, जिससे मुकाबला और भी जटिल हो गया है. परिसीमन के बाद हुए इस चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं, और हर सीट पर कड़ा संघर्ष देखने को मिला है. सवाल अब यही है कि क्या हिमंत बिस्वा सरमा अपनी सत्ता बचा पाएंगे या गौरव गोगोई बीजेपी के किले में सेंध लगा देंगे.

अगला लेख