Begin typing your search...

महाएग्जिट पोल: पुडुचेरी में NDA सरकार, तमिलनाडु में विजय की धमाकेदार एंट्री; जानिए केरल का हाल

9 अप्रैल और 23 अप्रैल को हुए मतदान का एग्जिट पोल्स पेश कर रहे हैं जिसमें तीन राज्य है तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी. आइए इन तीनों राज्यों के एग्जिट पोल पर एक नजर मारते हैं और देखते हैं किसका कहां दबदबा?

महाएग्जिट पोल: पुडुचेरी में NDA सरकार, तमिलनाडु में विजय की धमाकेदार एंट्री; जानिए केरल का हाल
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी3 Mins Read

Updated on: 29 April 2026 9:54 PM IST

चुनावी राज्यों में मतदान की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है. 29 अप्रैल को सभी राज्यों में वोटिंग खत्म हो गई, जबकि केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को ही मतदान संपन्न हो गया था. वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग पूरी हो गई थी. अब जैसे-जैसे नतीजों का समय नजदीक आ रहा है, सियासी माहौल और भी गर्म होता जा रहा है. अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं. आइए एक नजर डालते हैं इन तीनों राज्यों के एग्जिट पोल पर...

एग्जिट पोल की बात करें तो तमिलनाडु में Axis My इंडिया में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है वहीं और एग्जिट पोल में DMK का दबदबा ही दिख रहा है.

किस राज्य में कितनी सीट?

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटे हैं तो केरल में 140 सीट है अब बात करें केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की को यहां 30 विधानसभा सीट है. हालांकि यहां पर सभी एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है. केरल में UDF की वापसी नजर आ रही है. तमिलनाडु की बात करें तो एक सीट में TVK की एट्री तो बाकी में DMK का दबदबा ही दिख रहा है?

तमिलनाडु के एग्जिट पोल

Axis My India- Exit Poll

  • TVK- 98 से 120 सीट
  • DMK- 92 से 110 सीट
  • AIADMK- 22 से 32 सीट

Times Now + JVC Exit Poll

  • DMK+ - 75 से 95
  • NDA - 128 से 147
  • अन्य- 8 से 15

Republic + PMarq Exit Poll

  • DMK+ - 125 से 145
  • NDA - 65 से 85
  • अन्य- 17 से 32

Matrize Exit Poll

  • DMK- 122 से 132 सीट
  • AIADMK- 87-100 सीट
  • TVK- 10 से 12 सीट
  • अन्य- 0 से 6

PEOPLES PULSE Exit Poll

  • DMK-125 से 145
  • AIADMK- 65 से 80

तमिलनाडु के अधिकतर एग्जिट पोल में DMK की वापसी के तौर पर देखा जा रहा है तो वहीं Axis My India में केवल TVK सबसे पार्टी पार्टी बनकर सामने आती दिख रही है. बता दें कि किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 118 सीट चाहिए.

केरल के एग्जिट पोल

Matrize Exit Poll- Keralam

  • LDF 60 से 65 सीटें
  • UDF 70 से 75 सीटें
  • BJP 03 से 05 सीटें
  • OTH 02 से 04 सीटें

Axis My India Exit Poll- Keralam

  • LDF 49 से 62 सीटें
  • UDF 78 से 90 सीटें
  • BJP 00 से 03 सीटें
  • OTH 00 से 00 सीटें

Peoples+ Exit Poll- Keralam

  • LDF 55 से 65 सीटें
  • UDF 75 से 85 सीटें
  • BJP 00 से 03 सीटें

पुडुचेरी के एग्जिट पोल

Axis My India Exit Poll

  • NDA - 16 से 20
  • Congress- 6 से 8
  • अन्य- 3 से 7

Peoples Pulse- Exit Poll

  • NDA- 16 से 19
  • Congress- 10 से 12
  • अन्य- 1 से 2
विधानसभा चुनाव 2026
अगला लेख