Begin typing your search...

IPL 2026: RCB को हराने के बाद भी GT का Points Table में नहीं बदला स्थान, क्या है इसके पीछे की वजह?

IPL 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को 4 विकेट से करारी शिकस्त देकर 2 अंक हासिल किए, लेकिन जीत के बाद भी पॉइंट्स टेबल में गुजरात का स्थान नहीं बदला.

IPL 2026 GT vs RCB
X

IPL 2026, GT vs RCB

( Image Source:  X/@IPL )

IPL 2026: आईपीएल 2026 में बीते दिन अमहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में आरसीबी की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी. जिसके चलते गुजरात टाइटंस ने आसानी से मैच को जीत लिया. हालांकि इस मैच में आरसीबी को हराने के बाद भी पॉइंट्स टेबल में गुजरात का स्थान नहीं बदला.

मैच से पहले शुभमन गिल की टीम जिस पायदान पर थी, मैच के बाद भी वहीं रही. दूसरी तरफ आरसीबी की टीम के पायदान में भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. हालांकि नेट रनरेट पर जरूर असर पड़ा है.

पॉइंट्स टेबल में क्यों नहीं बदला स्थान?

गुजरात टाइटंस का ये इस सीजन का 9वां मुकाबला था. इससे पहले 8 मैचों में गुजरात ने 4 में जीत और 4 में हार का सामना किया था और 8 अंक के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर थी. अब आरसीबी को हराने के बाद गुजरात के 10 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम अभी भी पांचवें ही स्थान पर बनी हुई है.

दरअसल इस जीत का असर गुजरात के नेट रनरेट पर पड़ा है. अब टीम का नेट रनरेट -0.192 हो गया है. उनसे ऊपर चौथे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है, जिसके पास 12 अंक है और टीम का नेट रनरेट +0.617 का है. अगर मैच जीतने के बाद गुजरात के 12 से ज्यादा अंक हो जाते तो जरूर टीम पॉइंट्स टेबल में ऊपर आती.

कितने ओवर में GT ने जीता मैच?

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम 19.2 ओवर में 155 रनों पर सिमट गई है. आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पड्डिकल ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा विराट कोहली ने 13 गेंदों पर 28 रन बनाए थे. वहीं भुवनेश्वर कुमार 15 रन बनाकर नाबाद रहे थे.

इसके बाद गुजरात टाइटंस ने मैच को 15.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. गुजरात की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 18 गेंदों पर सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली थी. जिसमें 4 चौके और 3 छक्के लगाए थे. वहीं जोस बटलर ने 19 गेंदों पर 39 रन बनाए थे. वहीं आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 28 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे.

आईपीएल
अगला लेख