GT vs RCB : Virat Kohli ने एक ओवर में जड़े लगातार 5 चौके, फिर Kagiso Rabada ने ऐसे लिया बदला
विराट कोहली ने कैगिसो रबाडा की जमकर धुनाई की. दूसरा ओवर फेंकने आए रबाडा की गेंद पर कोहली ने लगातार पांच चौके लगाए. हालांकि, वे लगातार छह चौके लगाने से चूक गए.
Virat Kohli ने IPL में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
Virat Kohli vs Kagiso Rabada: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में विराट कोहली ने कैगिसो रबाडा की जमकर धुनाई की. दूसरा ओवर फेंकने आए रबाडा की गेंद पर कोहली ने लगातार पांच चौके लगाए. हालांकि, वे लगातार छह चौके लगाने से चूक गए.
मैदान पर आते ही Virat Kohli ने ऐसा तूफान मचाया कि Kagiso Rabada पूरी तरह बैकफुट पर नजर आए. ओवर की पहली गेंद पर शॉर्ट डिलीवरी को मिड-विकेट के ऊपर से बाउंड्री के लिए भेजकर कोहली ने इरादे साफ कर दिए. इसके बाद दूसरी और तीसरी गेंद पर उन्होंने शानदार टाइमिंग के साथ ऑफ साइड में शॉट खेलते हुए लगातार चौके बटोरे.
चौथी गेंद पर कोहली ने स्क्वायर थर्ड मैन की दिशा में एक और बेहतरीन शॉट लगाया, जो सीधे बाउंड्री लाइन के पार चला गया. वहीं, पांचवीं गेंद पर उन्होंने कवर ड्राइव का क्लासिक नमूना पेश किया, जो दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था. हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर रबाडा ने थोड़ा नियंत्रण दिखाया और कोहली को सिर्फ एक रन पर रोक दिया, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था.
हालांकि, कोहली इस आक्रामक शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. वे रबाडा के दूसरे ओवर में राशिद खान के हाथों कैच आउट हो गए. कोहली ने 13 गेंद में 28 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 5 चौके शामिल रहे.
RCB के बल्लेबाज़ जिन्होंने एक ओवर में पांच (या उससे ज़्यादा) चौके लगाए हैं
- 5 - क्रिस गेल, ईश्वर पांडे (PWI) के ओवर में, बेंगलुरु, 2013
- 5 - शेन वॉटसन, थिसारा परेरा (RPS) के ओवर में, बेंगलुरु, 2016
- 5 - विराट कोहली, कगिसो रबाडा (GT) के ओवर में, अहमदाबाद, 2026
28 रन कोहली के T20 करियर में उनकी पारी की पहली 10 गेंदों में बनाया गया संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा स्कोर है. इससे पहले, उन्होंने 2025 में बेंगलुरु में CSK के खिलाफ भी इतने ही रन बनाए थे.




