बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद जारी एग्जिट पोल्स में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है, जबकि कुछ एग्जिट पोल में टीएमसी की फिर से सरकार बनने काृी बात कही गई है. हालांकि, इन एग्जिट पोल के अलावा, लोगों की नजर राजस्थान के प्रसिद्ध फलोदी सट्टा बाजार पर भी टिकी हुई है. बाजार के मुताबिक, बंगाल में इस बार बीजेपी और टीएमसी के बीच में बेहद कड़ा मुकाबला होने जा रहा है. टीएमसी को 158 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है. यानी 148 का जो बहुमत का आंकड़ा है, उसको टीएमसी पार करती हुई नजर आ रही है. वहीं, बीजेपी इस बार 127 से 130 सीटें जीतती हुई नजर आ रही हैं, जो कि पिछले चुनाव यानी साल 2021 के मुकाबले काफी ज्यादा हैं.