Rohit Sharma की पहली कार कौन-सी थी? आज कलेक्शन में Lamborghini से लेकर Mercedes तक है शामिल- जानिए कितनी है नेटवर्थ
Rohit Sharma आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उनके लग्जरी कार कलेक्शन और नेटवर्थ की चर्चा जोरों पर है. आइए जानते हैं कि Hitman के पास कौन-कौन सी कार है और उनकी नेटवर्थ कितनी है...
रोहित शर्मा
Rohit Sharma Birthday, Hitman Car Collections and Net Worth: भारतीय क्रिकेट के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा आज यानी 30 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. नागपुर में जन्मे रोहित के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं. उन्होंने Mumbai Indians को अपनी कप्तानी में 5 बार आईपीएल का खिताब जिताया है. मैदान पर अपने धमाकेदार खेल के साथ-साथ रोहित अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और खासकर कार कलेक्शन के लिए भी खूब चर्चा में रहते हैं.
करियर की शुरुआत में रोहित ने एक साधारण सेडान Skoda Laura खरीदी थी. यह उनकी पहली कार थी, लेकिन जैसे-जैसे उनका कद बढ़ा, वैसे-वैसे उनकी गाड़ियों का स्टेटस भी बदलता गया. आज उनके गैरेज में Toyota Fortuner जैसी पॉपुलर SUV से लेकर BMW X3 जैसी लग्जरी कार मौजूद है.
Hitman के पास कौन-कौन सी कार है?
इसके अलावा, उनके कलेक्शन में हाई-एंड गाड़ियों की भी भरमार है. Mercedes-Benz GLS 400d (करीब ₹1.20 करोड़), BMW M5 (लगभग ₹1.75 करोड़) और सबसे खास Lamborghini Urus (करीब ₹3.15 करोड़) जैसी सुपरकार शामिल हैं. यह दिखाता है कि रोहित का कार कलेक्शन वक्त के साथ एक शानदार लग्जरी गैरेज में बदल चुका है.
रोहित शर्मा की नेटवर्थ कितनी है?
अगर रोहित शर्मा की कमाई की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 2026 में करीब ₹214 करोड़ से ₹300 करोड़ के बीच आंकी जाती है. उन्हें BCCI से 2025-26 सीजन से पहले 'A+' कैटेगरी के तहत सालाना ₹7 करोड़ मिलते थे, लेकिन अब इस श्रेणी को खत्म कर दिया है. उन्हें ग्रेड बी में धकेल दिया गया. इससे उन्हें अब हर साल 3 करोड़ रुपये मिलेंगे.
इसके अलावा, रोहित को हर वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपये मिलते हैं. वहीं, IPL में उनकी सैलरी ₹16.30 करोड़ प्रति सीजन है. इसके अलावा वह Adidas, CEAT और Hublot जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ एंडोर्समेंट से भी वह मोटी कमाई करते हैं.
रोहित शर्मा का घर कितने करोड़ का है?
मुंबई के वर्ली में उनका करीब ₹30 करोड़ का आलीशान घर है. उन्होंने स्टार्टअप्स व रियल एस्टेट में भी बड़ा निवेश किया है. साफ है कि रोहित शर्मा सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल और निवेश के मामले में भी ‘हिटमैन’ हैं.
रोहित शर्मा का कैसा रहा अंतरराष्ट्रीय करियर?
- रोहित शर्मा इस समय केवल वनडे क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने टेस्ट से मई 2025 में, जबकि टी-20 क्रिकेट से 2024 में संन्यास ले लिया.
- हिटमैन ने अपने करियर में 67 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से उन्होंने 116 पारियों में 40.58 की औसत से 4301 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक लगाते हैं. उनका सबसे बड़ा स्कोर 212 रन है.
- वनडे में रोहित ने 282 मैच की 274 पारियों में 48.85 की औसत से 11 हजार 577 रन बनाए. इसमें 33 शतक और 61 अर्धशतक शामिल है. इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट स्कोर 264 रन है, जो एक रिकॉर्ड है.
- टी-20 इंटरनेशनल में हिटमैन ने 159 मैच की 151 पारियों में 32.05 की औसत से 4231 रन बनाए हैं. उनके 5 शतक और 32 अर्धशतक है. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 121 रन है.
रोहित इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक जड़े हैं. इसके अलावा, उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़ने का भी रिकॉर्ड बनाया है. वे टी-20 में 5 शतक जड़ने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं.




