IPL 2026: आईपीएल 2026 में बीते दिन आरसीबी को गुजरात टाइटंस के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हर बार तरफ एक बार फिर से मैदान पर विराट कोहली का एग्रेशन देखने को मिला. मैच में शुभमन गिल कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन विराट कोहली ने उनका काफी शानदार कैच पकड़ा था. वहीं कैच पकड़ने के बाद कोहली का एग्रेशन भी देखने वाला था, उन्होंने गेंद को जोर से जमीन पर पटका और गिल को भी थोड़ा घूरा.