Begin typing your search...

6 गेंद में 6 विकेट ! कब, कैसे और कहां हुआ यह कारनामा?

क्रिकेट में ऐसे मौके बहुत कम आते हैं, जब कोई गेंदबाज लगातार 6 विकेट चटकाए हो. हाल ही में, इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट में Myles Davis ने डबल हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया.

6 गेंद में 6 विकेट ! कब, कैसे और कहां हुआ यह कारनामा?
X
( Image Source:  X@bbctms )

6 गेंद में 6 विकेट यानी डबल हैट्रिक... Myles Davis ने England में खेले गए एक क्लब मैच में यह कारनामा कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. यह मुकाबला Penkridge Cricket Club और Pelsall Cricket Club के बीच South Staffordshire County League Premier Division में खेला गया था. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए Penkridge की टीम 168 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसके जवाब में Pelsall की टीम एक समय पर 2 विकेट पर 49 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन तभी गेंदबाजी करने आए Myles Davis… और फिर जो हुआ, वो इतिहास बन गया.

Davis ने पहले ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर 2 विकेट लिए. इसके बाद जब वे दोबारा ओवर फेंकने आए तो पहली गेंद पर विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की. फिर उन्होंने लगातार 3 और बल्लेबाजों को आउट कर एक और हैट्रिक ली. इस तरह उन्होंने 6 गेंद में 6 विकेट यानी डबल हैट्रिक ली.



मैच के दौरान बल्लेबाजों के स्टंप बार-बार हवा में उड़ते रहे. विकेटकीपर ने भी एक शानदार कैच पकड़ा. डेविस के शानदार प्रदर्शन को देख साथी खिलाड़ी और दर्शक हैरान रह गए. कुछ खिलाड़ी तो मोबाइल निकालकर इस ऐतिहासिक पल को रिकॉर्ड करने लगे.


Davis ने कितने विकेट लिए?

डेविड ने 6 ओवर में 17 रन देकर 7 विकेट चटकाए. उनकी इस घातक गेंदबाजी से Pelsall की टीम 49/9 पर पहुंच गई और मैच पूरी तरह Penkridge के पक्ष में चला गया.

कितनी बड़ी उपलब्धि है ये?

क्रिकेट इतिहास में 6 गेंद में लगातार 6 विकेट लेने का कारनामा बेहद कम बार हुआ है . क्लब के चेयरमैन के अनुसार, दुनिया में अब तक सिर्फ 7 बार ऐसा हुआ है. यूके में ऐसा करने वाले Davis पहले वयस्क खिलाड़ी बने हैं.


दिलचस्प बात क्या है?

आपको जानकर हैरानी होगी कि Davis इस मैच को लगभग मिस कर चुके थे. उनके एक सहकर्मी ने शिफ्ट कवर की, तब जाकर वो मैच खेलने पहुंचे, जहां उन्होंने इतिहास रच दिया.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख