Begin typing your search...
BPSSC Recruitment 2026: बिहार में 12वीं पास युवाओं के लिए 122 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन शुल्कऔर आयु सीमा से लेकर सबकुछ
BPSSC ने 122 हवलदार इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन 1 मई से शुरू हो गए हैं. उम्मीदवार 1 जून तक आवेदन कर सकते हैं. चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेरिट के आधार पर होगा.
बिहार पुलिस में नौकरी का मौका
( Image Source:
Sora_ AI )
BPSC Hawaldar Instructor Recruitment-2026: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है. ऐसे युवा, जो पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं, उनके लिए Bihar Police Subordinate Services Commission ने हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 122 पदों को भरा जाएगा.
हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मई से शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Bihar Police Bharti 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- आवेदन शुरू: 1 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 1 जून 2026
- परीक्षा तिथि: जल्द घोषित होगी
क्या है योग्यता (Eligibility)?
- उम्मीदवार का 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी
- योग्यता 1 अगस्त 2025 तक पूरी होनी चाहिए
आयु सीमा (Age Limit) कितनी है?
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: सामान्य वर्ग (पुरुष) -37 वर्ष, सामान्य वर्ग (महिला)- 40 वर्ष, BC/EBC- 40 वर्ष और SC/ST- 42 वर्ष
आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 100 रुपये है.
कैसी रहेगी चयन प्रक्रिया?
भर्ती तीन चरणों में होगी- लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और मेरिट लिस्ट. फाइनल चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन कैसे करें?
- bpssc.bihar.gov.in पर जाएं
- Havaldar Instructor भर्ती लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करें
- फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- फीस जमा करें
- फॉर्म सबमिट करें
किन बातों का रखें खास ध्यान?
- सभी जानकारी सही भरें
- अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे
- आवेदन से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें
- डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें
- फॉर्म भरते समय कोई गलती न करें




