Begin typing your search...

ब्लड टेस्ट 7 तो X-Ray 35 रुपये में, खान सर के अस्पताल की खासियत जान हैरान हो जाएंगे आप; एक क्लिक में जानिए सबकुछ

पटना में खान सर ने बेहद सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं वाला अस्पताल शुरू किया है, जहां ब्लड टेस्ट 7 रुपये और ECG 25 रुपये में किया जा रहा है. वहीं, एक्स-रे के लिए 35 रुपये लिया जाता है. इस पहल का मकसद आम लोगों को सस्ता और आसान इलाज उपलब्ध कराना है.

khan sir hospital details
X
खान सर ने शुरू किया गरीबों के लिए सबसे सस्ता अस्पताल
( Image Source:  Khan Sir )

Khan Sir Hospital Patn: पटना के मशहूर खान सर एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह पढ़ाई नहीं बल्कि सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं का एक बड़ा मॉडल है. बिहार की राजधानी में शुरू किए गए उनके लो-कॉस्ट अस्पताल ने हेल्थकेयर सेक्टर में नई बहस छेड़ दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अस्पताल में ब्लड टेस्ट सिर्फ 7 रुपये, एक्स-रे 35 रुपये और ECG मात्र 25 रुपये में किया जा रहा है. खान सर का कहना है कि उनका मकसद साफ है कि हर व्यक्ति तक सस्ती और आसान स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना, ताकि इलाज पैसे की वजह से न रुके.

इस पहल की सबसे खास बात यह है कि यहां इलाज की लागत कई सरकारी अस्पतालों से भी कम रखने का प्रयास किया गया है. अस्पताल में डायलिसिस यूनिट, बेसिक सर्जरी और भविष्य में ब्लड बैंक और कैंसर ट्रीटमेंट जैसी सुविधाएं जोड़ने की योजना है.



अस्पताल के डिजाइन में भी खास ध्यान दिया गया है. ऑपरेशन थिएटर में आम टाइल्स की जगह एंटी-इंफेक्शन मैट्स लगाए गए हैं. खान सर के अनुसार, टाइल्स के जोड़ में बैक्टीरिया और वायरस पनप सकते हैं, इसलिए इस तरह का डिजाइन ज्यादा सुरक्षित है.



खान सर ने क्यों शुरू किया अस्पताल?

खान सर ने अपनी मां से प्रेरणा लेकर अस्पताल शुरू किया है. उनकी मां का सोचना है कि किसी गरीब का पैसे की कमी की वजह से इलाज कराने का इरादा न छोड़े. खान सर के अस्पताल में 16 करोड़ से ज़्यादा की विदेशी मशीनें लगी हैं. डायलिसिस की भी मशीन मंगाई गई है.


क्यों खास है यह पहल?

भारत में मेडिकल खर्च अक्सर आम लोगों के लिए सबसे बड़ी चिंता बन जाता है. टेस्ट, दवाइयां, डॉक्टर फीस और अस्पताल का खर्च, सब मिलाकर इलाज महंगा हो जाता है. कई लोग पैसे की कमी के कारण टेस्ट टाल देते हैं, बुजुर्ग फॉलो-अप नहीं कराते और मरीज दवाइयां कम कर देते हैं. ऐसे में खान सर का यह मॉडल हेल्थकेयर को 'राइट' बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है, न कि सिर्फ एक महंगी सेवा.



कौन हैं खान सर?

Khan Sir बिहार समेत पूरे देश में एक लोकप्रिय शिक्षक हैं, जिन्होंने अपने आसान और मजेदार पढ़ाने के अंदाज से लाखों छात्रों को जोड़ा. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उनकी पहचान इसलिए बनी, क्योंकि वह कठिन विषयों को बेहद सरल भाषा में समझाते हैं. अब शिक्षा के बाद उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में कदम रखकर एक नई मिसाल पेश करने की कोशिश की है.

अगला लेख