100 करोड़ क्लब का असली किंग कौन? जानिए किस एक्टर ने मारी बाजी, खान सुपरस्टार्स भी पड़े फीके
बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब को स्टार की असली ताकत माना जाता है. इस रेस में शाहरुख, सलमान और आमिर को पछाड़ अक्षय कुमार ने बाजी मार ली है. एक्टर की 20 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हैं.
अक्षय कुमार की 20 फिल्मों ने कमाए 100 करोड़ से ज्यादा
बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब अब सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि स्टारडम की असली पहचान बन चुका है. हर बड़े एक्टर की कोशिश होती है कि उसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस जादुई नंबर को पार करे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 100 करोड़ क्लब में सबसे ज्यादा फिल्में देने का रिकॉर्ड न तो शाहरुख खान के पास है और न ही सलमान खान के पास.
इस रेस में एक ऐसा स्टार सबसे आगे निकल गया है, जिसने लगातार फिल्मों की बारिश कर बॉक्स ऑफिस पर अपना अलग साम्राज्य खड़ा कर लिया दरअसल, अक्षय कुमार ने 20 फिल्मों के साथ 100 करोड़ क्लब में सबसे ज्यादा एंट्री करने का रिकॉर्ड बना लिया है.
कैसे शुरू हुआ 100 करोड़ क्लब का दौर?
करीब 17 साल पहले आमिर खान की फिल्म गजनी पहली हिंदी फिल्म बनी थी, जिसने भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था. उस समय यह अचीवमेंट बेहद बड़ी मानी गई थी. इसके बाद धीरे-धीरे कई फिल्मों ने यह रिकॉर्ड बनाया और आज यह क्लब बॉलीवुड का बॉक्स ऑफिस मीटर बन चुका है.
अक्षय कुमार की 100 करोड़ वाली फिल्में
अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ताकत उनकी लगातार काम करने की आदत रही है. 2007 से 2019 के बीच अक्षय हर साल 3 से 4 फिल्में लेकर आते थे. जहां दूसरे बड़े स्टार साल में सिर्फ 1 या 2 फिल्मों पर फोकस करते थे, वहीं अक्षय ने ज्यादा फिल्मों के जरिए खुद को लगातार दर्शकों के बीच बनाए रखा.
- भूत बंगला- 110.55 करोड़ (9 दिनों में)
- जॉली एलएलबी 3- 113.59 करोड़
- गुड न्यूज- 205.14 करोड़
- ओएमजी 2- 150.17 करोड़
- हाउसफुल 5- 160.72 करोड़
- मिशन मंगल- 202.98 करोड़
- स्काई फोर्स- 131.44 करोड़
- हाउसफुल 4- 194.60 करोड़
दूसरे स्टार्स कहां खड़े हैं?
इस लिस्ट में Salman Khan 18 फिल्मों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वहीं Ajay Devgn के खाते में 16 और Shah Rukh Khan के पास 10 फिल्में हैं, जिन्होंने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. साउथ इंडस्ट्री की बात करें तो Rajinikanth और Vijay की 8-8 फिल्में इस क्लब में शामिल हैं, जबकि Prabhas के नाम 7 फिल्में दर्ज हैं.




