Begin typing your search...

ये बहुत हैंडसम है! आदित्य को देख Ranbir Kapoor ने कही ऐसी बात, वायरल हुआ VIDEO

Ranbir Kapoor और Aditya Roy Kapur का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पैपराजी के सामने पोज देते समय रणबीर ने आदित्य को लेकर ऐसा मजाकिया कमेंट किया.

ये बहुत हैंडसम है! आदित्य को देख Ranbir Kapoor ने कही ऐसी बात, वायरल हुआ VIDEO
X
( Image Source:  instagram-@bollywood_chamak_dhamak )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 26 April 2026 5:48 PM IST

रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर की हालिया मुलाकात ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. मुंबई में एक इवेंट के दौरान दोनों स्टार्स साथ नजर आए, जिसके बाद इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे.

इस दौरान रणबीर ने आदित्य रॉय कपूर के साथ फोटो क्लिक करवाने से मना कर दिया. हालांकि, उन्होंने कहा कि नहीं, इसके साथ नहीं, ये बहुत हैंडसम है.

पैपराजी के सामने रणबीर ने किया मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर सड़क किनारे पैपराजी के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान फोटोग्राफर्स ने दोनों से साथ में तस्वीरें क्लिक करवाने की अपील की. इस पर रणबीर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “नहीं, इसके साथ नहीं… ये बहुत हैंडसम है.” रणबीर की यह बात सुनकर आदित्य मुस्कुरा पड़े और उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में रणबीर को टैप किया.

फैंस को याद आए ‘बनी’ और ‘अवि’

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार इस पर रिएक्शन्स दे रहे हैं. कई फैंस ने कहा कि दोनों को साथ देखकर उन्हें ये जवानी है दीवानी फिल्म के किरदारों की याद आ गई. कुछ लोगों ने उनकी दोस्ती को “पुराने दिनों वाली वाइब” बताया, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह रीयूनियन काफी समय बाद देखने को मिला.

फैंस को पसंद आई दोनों की दोस्ती

रणबीर और आदित्य की यह मुलाकात सिर्फ एक इवेंट तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने फैंस को एक बार फिर उस दोस्ती की याद दिला दी जिसे उन्होंने बड़े पर्दे पर बेहद पसंद किया था. दोनों सितारों की सहज और मजेदार बॉन्डिंग अब सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई है.

अगला लेख