Begin typing your search...
White House Dinner Firing Case: हमलावर क्या सिर्फ ट्रंप को ही निशाना बनाना चाहता था? जांच में हुआ बड़ा खुलासा
वॉशिंगटन में ट्रंप से जुड़े इवेंट में घुसने की कोशिश करने वाला संदिग्ध हमलावर पकड़ा गया. शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि उसका निशाना ट्रंप और उनके प्रशासन के अधिकारी थे. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.
donald trump
Trump Targeted in White House Dinner Attack Attempt: अमेरिका में उस समय सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े हाई-प्रोफाइल इवेंट के दौरान एक संदिग्ध हमलावर ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में घुसने की कोशिश की. इस घटना को लेकर अमेरिकी जांच एजेंसियों ने शुरुआती तौर पर बड़ा खुलासा किया है.
एक्टिंग अटॉर्नी जनरल Todd Blanche ने रविवार को बताया कि जांच में यह सामने आ रहा है कि हमलावर का निशाना ट्रंप और उनके प्रशासन के अधिकारी थे. उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि आरोपी प्रशासन से जुड़े लोगों को टारगेट करने के इरादे से आया था, जिसमें राष्ट्रपति भी शामिल हो सकते हैं.”
जांच में क्या-क्या पता चला?
- जांच एजेंसियों के मुताबिक, संदिग्ध ने शनिवार रात वॉशिंगटन में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल डिनर इवेंट के दौरान बॉलरूम में घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से उसे मौके पर ही दबोच लिया गया. इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया, गोली चलने की आवाजें सुनी गईं, और ट्रंप को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. कई मेहमानों को टेबल के नीचे छिपना पड़ा.
- पुलिस जांच में सामने आया है कि संदिग्ध ने कैलिफोर्निया से ट्रेन के जरिए शिकागो होते हुए वॉशिंगटन तक यात्रा की थी और उसी होटल में रुका था जहां यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने उसकी पहचान 31 वर्षीय कोल टोमस एलन के रूप में की है, जो कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला है.
- अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने पिछले कुछ वर्षों में ही हथियार खरीदे थे और फिलहाल वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है.
- पुलिस का कहना है कि यह एक 'लोन वुल्फ अटैक' यानी अकेले व्यक्ति द्वारा की गई साजिश लगती है.
- वॉशिंगटन डीसी के पुलिस प्रमुख Jeffrey Carroll ने भी कहा कि अभी तक यह किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा नहीं दिख रहा.
इस घटना के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और आरोपी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किए जाने की तैयारी है




