Begin typing your search...

Ginni Weds Sunny 2 का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल! 2 दिन में 2 करोड़ भी न कमा सकी, क्या साबित होगी 2026 की सबसे बड़ी फ्लॉप?

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमजोर शुरुआत के साथ जूझ रही है. सिर्फ 2 दिनों में 1.03 करोड़ की कमाई के बाद फिल्म का भविष्य खतरे में नजर आ रहा.

Ginni Weds Sunny 2 Box Office
X
Ginni Weds Sunny 2 Box Office
( Image Source:  Instagram: medhashankr )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 26 April 2026 2:06 PM IST

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की नई फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' (Ginni Weds Sunny 2) इस शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. लेकिन फिल्म की शुरुआत बेहद खराब रही. यह फिल्म साल 2020 में आई पहली फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' का सीक्वल है. उस समय मुख्य भूमिका में यामी गौतम और विक्रांत मैसी थे. कोविड-19 महामारी की वजह से पहली फिल्म थिएटर में नहीं आ पाई थी और उसे सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया था. अब उसके दूसरे भाग को थिएटर में लाया गया है, लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स बहुत कमजोर रहा है.

ओपनिंग डे की कमाई

रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 'गिन्नी वेड्स सनी 2' ने सिर्फ 36 लाख रुपये ही कमाए. यह कमाई फिल्म को दिए गए कुल 1,199 शोज से हुई थी. इतनी कम कमाई किसी भी फिल्म के लिए अच्छा संकेत नहीं मानी जाती.

दूसरे दिन की स्थिति

दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई थोड़ी बढ़ी जरूर, लेकिन वह भी बहुत मामूली रही. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को फिल्म ने 1,195 शोज से 87 लाख रुपये कमाए. इस तरह दो दिनों (शुक्रवार + शनिवार) में फिल्म ने पूरे देश में कुल 1.03 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह आंकड़ा देखकर समझा जा सकता है कि फिल्म की शुरुआत काफी कमजोर रही है. अगर आगे भी यही रफ्तार रही, तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा डिजास्टर साबित हो सकती है.

फिल्म को क्यों नहीं मिला बज़?

फिल्म को लेकर बाजार में पहले से ही ज्यादा चर्चा या बज़ नहीं था. प्रमोशन भी काफी हल्का रहा। लोग उम्मीद कर रहे थे कि 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' जैसी अन्य रिलीज के बीच यह फिल्म हल्की-फुल्की, ताज़ा और मनोरंजक कहानी लेकर आएगी. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. फिल्म में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर जैसे अच्छे कलाकार हैं. दोनों ही अपनी पिछली फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं. फिर भी फिल्म दर्शकों तक नहीं पहुंच पाई. इसकी मुख्य वजहें हो सकती हैं:

फिल्म को बहुत कम स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाना

वर्ड ऑफ माउथ (मुंह-जुबानी) पब्लिसिटी का न होना

दर्शकों में फिल्म देखने का उत्साह कम होना

मिक्स रिव्यूज का असर

फिल्म को मिले रिव्यूज भी मिक्स्ड हैं. कुछ लोगों ने फिल्म की कहानी, एक्टिंग और हल्के अंदाज की तारीफ की है, तो कुछ ने काफी आलोचना भी की है. जब रिव्यूज अच्छे-खराब दोनों तरह के आते हैं, तो आम दर्शक थिएटर जाने से हिचकिचाते हैं. इसी वजह से फिल्म की आगे की कमाई का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है.

अन्य फिल्मों से मुकाबला

इस हफ्ते थिएटर में 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' जैसी अन्य हिंदी फिल्में भी रिलीज हुई हैं. इन दोनों फिल्मों की स्टार कास्ट काफी मजबूत है. वहीं 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर अभी कमतर नए चेहरे माने जाते हैं. मेधा शंकर तो सिर्फ एक-दो फिल्में ही कर चुकी हैं. इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ ने भी इस हफ्ते थिएटर्स में अपनी जगह बनाई है, जिससे 'गिन्नी वेड्स सनी 2' को और मुश्किल हुई है. तीन-चार फिल्में एक साथ रिलीज होने की वजह से स्क्रीन्स और दर्शकों का बंटवारा हो गया है.

थिएटर गायब दर्शक

फिल्म की मौजूदा हालत देखकर लग रहा है कि यह बहुत जल्द थिएटर्स से गायब हो सकती है. अगर यही ट्रेंड रहा, तो हो सकता है कि साल 2026 के इस दूसरे वीकेंड में 'गिन्नी वेड्स सनी 2' सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन जाए. फिल्म की कहानी हल्की-फुल्की है, लेकिन दर्शक थिएटर तक नहीं पहुंच रहे हैं.

bollywood
अगला लेख