Begin typing your search...

OTT Releases This Week: 26 अप्रैल–1 मई के बीच Netflix, Jio Hotstar पर धमाकेदार फिल्में-सीरीज, पूरी लिस्ट देखें

इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर कॉमेडी, थ्रिलर, हॉरर और स्पोर्ट्स ड्रामा से भरपूर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. घर बैठे फैमिली के साथ एंटरटेनमेंट के लिए ये वीकेंड परफेक्ट साबित होने वाला है.

OTT Releases This Week: 26 अप्रैल–1 मई के बीच Netflix, Jio Hotstar पर धमाकेदार फिल्में-सीरीज, पूरी लिस्ट देखें
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 26 April 2026 12:24 PM

इस हफ्ते घर बैठे भरपूर मनोरंजन का मौका है. 26 अप्रैल से 1 मई तक हिंदी, तेलुगू, तमिल, स्पेनिश और इंग्लिश भाषाओं में ढेर सारी शानदार फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली हैं. चाहे आपको कॉमेडी पसंद हो, हॉरर, सस्पेंस, थ्रिलर, स्पोर्ट्स ड्रामा या फिर दिलचस्प डॉक्यूमेंट्री. इस हफ्ते हर टेस्ट के लिए कुछ न कुछ है. गर्मी के मौसम में बाहर घूमने के बजाय परिवार के साथ घर पर आराम से बैठकर इन नई रिलीज को एंजॉय करने का परफेक्ट टाइम है. इस हफ्ते की खास रिलीज:

समर वेकेशन

Jio Hotstar पर 1 मई को रिलीज होने वाली ये डॉक्यूमेंट्री-स्टाइल रियलिटी सीरीज J-Pop ग्रुप के अमेरिका ट्रिप पर आधारित है. इसमें पॉपुलर मेंबर Kaito Nakamura भी नजर आएंगे. अगर आपको रियल लाइफ एडवेंचर और ग्रुप की केमिस्ट्री देखना पसंद है तो ये सीरीज आपके लिए परफेक्ट है.

ग्लोरी

हिंदी वेब सीरीज 'ग्लोरी' काफी चर्चा में है. ये स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज है जिसमें पुलकित सम्राट, दिव्येंदु शर्मा, सुविंदर पाल विक्की और सयानी गुप्ता जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे. सीरीज 1 मई को Netflix पर रिलीज हो रही है. स्पोर्ट्स और इमोशनल ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ये सीरीज जरूर देखने लायक है.

स्वप्पेड

Netflix पर 1 मई को आने वाली ये एनिमेटेड फैंटसी कॉमेडी फिल्म बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए बेस्ट ऑप्शन है. मजेदार कहानी और खूबसूरत एनिमेशन के साथ ये फिल्म पूरे परिवार को मनोरंजन देगी.

माई डियरेस्ट सेनोरीटा

Netflix पर रिलीज होने वाली ये स्पेनिश फिल्म एक कट्टर परिवार की इकलौती बेटी एडेला और एक प्रीस्ट के बीच पनपती प्यार की कहानी दिखाती है. रोमांटिक और इमोशनल टच वाली ये फिल्म 1 मई से देखी जा सकती है.

द डेविल वियर्स प्राडा 2

पॉपुलर फिल्म 'The Devil Wears Prada' का दूसरा पार्ट अब Jio Hotstar पर आ रहा है. ये फिल्म मीडिया इंडस्ट्री के बदलते रूप और उसके पीछे की सच्चाई को दिखाती है. 1 मई को ये फिल्म Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी.

मैन ऑन फायर

A.J. Quinnell की किताब पर आधारित ये सस्पेंस और थ्रिलर से भरी ड्रामा सीरीज जॉन क्रेसी की कहानी पर बनी है. एक्शन और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए ये सीरीज 30 अप्राइल से Netflix पर शुरू हो रही है.

बैचमेट्स

तेलुगू भाषा की ये मजेदार वेब सीरीज चार नए इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की कॉलेज लाइफ पर आधारित है. रैगिंग, दोस्ती, झगड़े और कॉलेज की मस्ती सब कुछ इसमें दिखाया गया है. 30 अप्रैल से Jio Hotstar पर देख सकते हैं.

द हाउस ऑफ द स्पिरिट्स

Amazon Prime Video पर 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली ये ड्रामा-हॉरर सीरीज एक परिवार की कहानी है जिसमें सीक्रेट लव स्टोरी और रहस्य भी शामिल हैं. अगर आपको हॉरर के साथ ड्रामा पसंद है तो ये सीरीज ट्राई कर सकते हैं.

लॉरेंस ऑफ पंजाब

ये हिंदी डॉक्यूमेंट्री-स्टाइल क्राइम सीरीज 27 अप्रैल से Zee5 पर उपलब्ध होगी. क्राइम और रियल घटनाओं पर आधारित सीरीज देखने वालों के लिए ये काफी इंटरेस्टिंग हो सकती है.

सुपरनोवा स्ट्राइकर्स

आज यानी 26 अप्रैल से Netflix पर लाइव स्ट्रीम हो रहा ये बॉक्सिंग इवेंट काफी अनोखा है. इसमें इन्फ्लुएंसर्स, सेलिब्रिटीज, यूट्यूबर्स और कॉमेडियंस एक-दूसरे के खिलाफ बॉक्सिंग रिंग में उतरेंगे। एंटरटेनमेंट से भरपूर ये इवेंट देखना मजेदार हो सकता है.

अगला लेख