Greater Noida West: Gaur City Mall में Lenskart शोरूम पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने क्यों किया प्रदर्शन? आंदोलन की दी चेतावनी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के Gaur City Mall में Bajrang Dal कार्यकर्ताओं ने Lenskart के शोरूम के बाहर ड्रेस कोड विवाद को लेकर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने नीति वापस लेने, धार्मिक प्रतीकों के सम्मान और माफी की मांग की, साथ ही शांतिपूर्ण आंदोलन की चेतावनी दी.
ग्रेटर नोएडा में बजरंग दल कार्यकर्ता का लेंस्कार्ट शोरूम में प्रदर्शन
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौरसिटी मॉल (Gaur City Mall) में 26 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने Lenskart के एक शोरूम पर विरोध प्रदर्शन किया. बजरंग दल का प्रदर्शन हाल में चल रहे ड्रेस कोड विवाद को लेकर था. प्रदर्शन के दौरान बजरंग के कार्यकताओं ने नारेबाजी की और lenskart में काम करने वाले कर्मचारियों को तिलक भी लगाया.
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित शर्मा ने कहा कि हिंदू समाज अपनी आस्था और परंपराओं से समझौता नहीं करेगा. अगर किसी कंपनी की नीति धार्मिक प्रतीकों का अपमान करती है, तो उसका विरोध किया जाएगा.
बजरंग दल ने कंपनी प्रबंधन के सामने कौन-सी मांगें रखीं?
बजरंग दल ने कंपनी प्रबंधन के सामने तीन मुख्य मांगें रखीं. उन्होंने कहा कि विवादित ड्रेस कोड नीति को तुरंत वापस लिया जाए, सभी धर्मों के प्रतीकों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए और कंपनी इस मुद्दे पर अपनी स्थिति साफ करते हुए हिंदू समाज से माफी मांगे.
कार्यकर्तांओं ने क्या चेतावनी दी?
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उचित कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनका विरोध शांतिपूर्ण रहेगा.




