Begin typing your search...

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना क्या है और इसके लिए आवेदन कैसे करें? एक क्लिक में जानिए पूरी डिटेल

पारंपरिक कारीगरों और दस्तकारों के लिए सरकार ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना शुरू की है. इस योजना का मकसद शहर और गांव में काम करने वाले कारीगरों की आय बढ़ाना और उनके काम को बेहतर बनाना है. इस योजना से दर्जी, नाई, हलवाई, बढ़ई और राजमिस्त्री जैसे कारीगरों को फायदा मिलेगा.

Vishwakarma Shram Samman Yojana
X

Vishwakarma Shram Samman Yojana

( Image Source:  Chatgpt )
मोहम्मद रज़ा
By: मोहम्मद रज़ा2 Mins Read

Updated on: 26 April 2026 6:46 PM IST

Vishwakarma Shram Samman Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने पारंपरिक कारीगरों और दस्तकारों को मजबूत बनाने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना शुरू किया है. इस योजना का उद्देश्य गांव और शहर में काम करने वाले दर्जी, नाई, हलवाई, बढ़ई और राजमिस्त्री जैसे कारीगरों की आय बढ़ाना और उनके काम को आधुनिक बनाना है.

गौतमबुद्धनगर जिला उद्योग विभाग के अनुसार, चयनित कारीगरों को 10 दिन का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस दौरान उन्हें काम को बेहतर और आधुनिक तरीके से करने की ट्रेनिंग मिलेगी. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सरकार की ओर से फ्री टूलकिट (उपकरण) भी दिए जाएंगे, जिससे वे अपना काम आसानी से और बेहतर तरीके से कर सकें.

कैसे करें आवेदन?

इस योजना के लिए इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए विभाग की सरकारी वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in या msme.up.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा. साथ ही जरूरत पड़ने पर कारीगरों को अन्य योजनाओं के तहत लोन सुविधा भी मिल सकती है.

क्या है पात्रता?

पात्रता की बात करें तो आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए और वह उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए. किसी विशेष शिक्षा की आवश्यकता नहीं है, लेकिन आधार कार्ड अनिवार्य है. यदि किसी व्यक्ति ने पिछले 2 साल में सरकार से टूलकिट का लाभ लिया है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा. साथ ही पति-पत्नी में से केवल एक ही आवेदन कर सकता है.

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें जाति या वर्ग की कोई बाधा नहीं है, यानी सभी कारीगर इसका लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए लोग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, गौतमबुद्ध नगर से संपर्क कर सकते हैं.

अगला लेख