Begin typing your search...

बारिश में भींगते हुए तेज प्रताप यादव ने दिया इंटरव्यू, मोदी पर हुए हमलावर; खुद इस हरकत के लिए हो गए ट्रोल

तेज प्रताप यादव ने बारिश में भींगते हुए एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. हालांकि, इस दौरान वे खुद एक हरकत के लिए ट्रोल हो गए.

Tej Pratap Yadav trolled
X
( Image Source:  ANI )

Tej Pratap Yadav Viral Video: बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे बारिश में पौधों को पानी देते हुए इंटरव्यू दे रहे हैं. इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई है. इस दौरान तेज प्रताप ने छात्रों के प्रदर्शन पर कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा भी ले लेना चाहिए. वही प्रधान के आका हैं. वे चॉकलेट में मेलोडी ही खा सकते हैं, विदेश का दौरा ही कर सकते हैं... और 12 बजे वीडियो ही बना सकते हैं.

तेज प्रताप ने कहा कि छात्रों का करियर बर्बाद करने का षड्यंत्र किया जा रहा है. पेपर लीक हो जा रहा है... धांधली हो रही है... पीएम मोदी के बहकावे में अब देश की जनता पड़ने वाली नहीं है.

लेकिन फंस गए तेजू भैया

पीएम मोदी और धर्मंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते-मांगते तेजू भैया यानी तेज प्रताप यादव खुद फंस गए. बारिश में पौधों को पानी देने को लेकर यूजर्स ने जमकर क्लास लगाई है. एक यूजर ने कहा- बारिश में पौधों को पानी कौन देता हैं... दूसरे ने लिखा- तेजू भैया फ्लड आ जाएगा. नलका बंद कर दीजिएगा... तीसरे यूजर ने कहा- बारिश में पेड़ों को पानी डाल रहे हैं. जाओ मेंटल अस्पताल में...

चौथे यूजर ने कहा- वो तो ठीक है, लेकिन बारिश में पौधों को पानी की जरूरत क्यों पड़ रही है. पहले आप वो बताइए... फिर मांगिए इस्तीफा. पांचवें यूजर ने लिखा- बारिश में ये पानी दे रहे हैं.. कोई कॉमन सेंस की बात है क्या? ये मोदी जी को बता रहे हैं बोलो.

प्रशांत किशोर को समर्थन देते ही हुई बारिश?

तेज प्रताप यादव का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते हैं कि प्रशांत किशोर को समर्थन देते ही बारिश होने लगी है. उन्होंने कहा, "जैसे ही मैंने प्रशांत किशोर को समर्थन दिया, वैसे ही बरसात शुरू हो गई. इससे साबित होता है कि भगवान भी चाहते हैं कि सही लोग बांकीपुर विधानसभा में चुनकर आएं और सही लोगों का चुनाव हो. राजद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता भी मैदान में हैं. मैं तो कहूंगा उन्हें भी प्रशांत किशोर का समर्थन करना चाहिए."

कब होगा बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव?

बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होगा. भाजपा, राजद और जनसुराज पार्टी चुनावी मैदान में हैं. पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) ने प्रशांत किशोर को अपना समर्थन किया. बीजेपी ने इस सीट से नीरज कुमार सिन्हा और आरजेडी ने रेखा गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है. JJD ने वीणा मानवी को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उनका नामांकन रद्द हो गया.

Viral VideoPolitics
अगला लेख