Begin typing your search...

तेज प्रताप यादव बने 'श्रीकृष्ण', वृंदावन के वंशीवट में गोपियों के बीच बजाई बांसुरी; वीडियो देख लोग बोले- वाह गुरु मान गए

तेज प्रताप यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे वृंदावन के वंशीवट में गोपियों के बीच बांसुरी बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो पर कमेटं करते हुए एक यूजर ने लिखा- वाह गुरु मान गए. दूसरे ने कहा- ये गोपियां आपने हायर किए हैं या श्रद्धापूर्वक आए हैं मुरलीधर जी.

Tej Pratap Yadav Vrindavan viral video
X

गोपियों के बीच श्रीकृष्ण बनकर बांसुरी बजाते तेज प्रताप यादव 

Tej Pratap Yadav Vrindavan Vanshivat Viral VIdeo: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर बिहार के पूर्व स्वास्थ्य और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव इस समय सुर्खियों में है. उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे वृंदावन के वंशीवट में गोपियों के बीच भगवान श्रीकृष्ण की तरह बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो पर लोगों ने भी जमकर कमेंट किए हैं.

तेज प्रताप यादव ने X पर एक वीडियो पोस्ट शेयर कर लिखा, "वृंदावन के पावन धाम में स्थित वंशीवट वह दिव्य स्थान माना जाता है, जहां भगवान श्रीकृष्ण अपनी मधुर बांसुरी बजाते थे. बांसुरी की मोहक धुन सुनकर गोपियां और भक्त उनकी ओर खिंचे चले आते थे."

तेज प्रताप ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि यहीं से भगवान श्रीकृष्ण ने प्रेम, भक्ति और दिव्य आनंद का संदेश दिया. आज भी वंशीवट श्रद्धालुओं के लिए आस्था, प्रेम और कृष्ण-भक्ति का पवित्र प्रतीक है.

तेज प्रताप यादव के वीडियो पर क्या बोले यूजर्स?

तेज प्रताप यादव ने इस वीडियो को X पर शाम 4 बजकर 51 मिनट पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस वीडियो पर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने कहा- वाह गुरु मान गए. दूसरे ने लिखा- भगवान कृष्ण ने लाख लीलाएं की होंगी, लेकिन कभी बैकग्राउंड म्यूजिक नहीं लगाया होगा.

तीसरे यूजर ने लिखा- ये गोपियां आपने हायर किए हैं या श्रद्धापूर्वक आए हैं मुरलीधर जी... वहीं, चौथे यूजर ने कहा- माधव आपके कितने रूप हैं. पांचवें यूजर ने लिखा- वंशीवट में श्रीकृष्ण ने प्रेम, भक्ति और सत्य का संदेश दिया था. काश आज के नेता भी सिर्फ पोस्ट करने के बजाय उन्हीं मूल्यों को अपने आचरण में उतारते, तो जनता को सोशल मीडिया पर प्रवचन कम और जमीन पर परिणाम ज्यादा दिखते.

Bhojpuri Bawaal में नजर आएंगे तेज प्रताप यादव

बता दें कि तेज प्रताप यादव जल्द ही रियलिटी शो Bhojpuri Bawaal में नजर आएंगे. इसमें वह अक्षरा सिंह, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे कलाकारों के साथ काम करते हुए दिखाई देंगे.

यह शो जियो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा. हालांकि, यह शो कब रिलीज होगा, इसकी कोई आधिकारिक डेट अभी सामने नहीं आई है. लेकिन तेज प्रताप यादव के पोस्टर ने इस शो के लेकर लोगों में दिलचस्पी बढ़ा दी है..

Viral Video
अगला लेख