Begin typing your search...

UPI से लेकर गैस सिलेंडर और FD तक, 1 जून से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम; जेब पर पड़ेगा सीधा असर

X
1 June New Rules: पहली तारीख से बहुत कुछ बदलने वाला है, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर !

1 जून 2026 से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है. सबसे बड़ा बदलाव यूपीआई भुगतान प्रणाली में होगा. अब किसी को पैसा भेजते समय बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम दिखाई देगा, जिससे फर्जी अकाउंट और ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी. यह बदलाव करोड़ों डिजिटल पेमेंट यूजर्स के लिए राहत भरा माना जा रहा है. इसके अलावा, एलपीजी गैस सिलेंडर, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों की मासिक समीक्षा भी 1 जून को होगी. वहीं, पैन कार्ड से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किए गए हैं. दूसरी तरफ कई बैंक एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज स्ट्रक्चर में बदलाव कर सकते हैं, जिससे फ्री लिमिट खत्म होने के बाद ग्राहकों को अधिक शुल्क देना पड़ सकता है. रेलवे यात्रियों को भी सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि ट्रैक अपग्रेडेशन के चलते कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं. वहीं, पीएम सूर्य घर योजना के तहत अब सब्सिडी पाने के लिए केवल ALMM-अप्रूव्ड सोलर पैनल ही मान्य होंगे. इसके साथ ही कई बैंक एफडी ब्याज दरों में भी बदलाव कर सकते हैं, जिसका असर निवेशकों पर पड़ेगा.