Begin typing your search...

कौन हैं Arafat Minas, जिन्होंने अपने ODI डेब्यू में रचा इतिहास? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चटकाए 5 विकेट

रावलपिंडी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान के 21 वर्षीय ऑलराउंडर अराफात मिन्हास ने डेब्यू मैच में ही इतिहास रच दिया. उन्होंने 10 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट लिए. इसके साथ ही, वे वनडे डेब्यू पर पाकिस्तान के लिए 5 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.

Arafat Mihas
X

अराफात मिन्हास

( Image Source:  x.com/Kashif_Munawwar/zia_3405 )

Who is Arafat Minhas, 5 wickets in ODI debut vs Australia: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 44.1 ओवर में महज 200 रन पर सिमट गई. मैथ्यू शॉर्ट और मैट रेनशॉ ने अर्धशतक लगाया. वहीं, अराफात मिन्हास ने अपने डेब्यू मैच में इतिहास रच दिया. उन्होंने 10 ओवर में 1 मेडन फेंकते हुए 32 रन देकर 5 विकेट चटकाए. यह पाकिस्तान के लिए डेब्यू मैच में किसी गेंदबाज का सबसे अच्छा प्रदर्शन है.

इससे पहले, जाकिर खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2026 में 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. वहीं, अब्दुल कादिर ने 1984 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 21 रन देकर 4 विकेट लिए थे.

पाकिस्तान के लिए ODI डेब्यू में बेस्ट बॉलिंग

  • अराफात मिन्हास- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32 रन देकर 5 विकेट, 2026
  • जाकिर खान- न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 रन देकर 4 विकेट, 1984
  • अब्दुल कादिर- न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 रन देकर 4 विकेट, 1983
  • अबरार अहमद- जिम्बाब्वे के खिलाफ 33 रन देकर 4 विकेट, 2024
  • अराफात मिन्हास- न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 रन देकर 4 विकेट, 1973

कौन हैं अराफात मिन्हास?

अराफात मिन्हास पाकिस्तान के एक उभरते हुए युवा क्रिकेट ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 5 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए हैं. इससे उन्होंने 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वे 21 साल के हैं. उनका जन्म 2 जनवरी 2005 को मुल्तान में हुआ. वह मुख्य रूप से एक ऑलराउंडर हैं. साथ ही, वे बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज (Slow Left-arm Orthodox) हैं.

अराफात मिन्हास ने T20I डेब्यू कब किया?

अराफात ने 3 अक्टूबर 2023 को एशियाई खेलों के दौरान हांगकांग के खिलाफ पाकिस्तान के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था. अपने पहले मैच में उन्होंने 16 गेंदों में 25 रन बनाए और 19 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए थे.

घरेलू क्रिकेट और PSL में कैसा रहा प्रदर्शन?

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में वह मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans) और कराची किंग्स जैसी प्रमुख फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेल चुके हैं. घरेलू स्तर पर वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप: वह 2024 के आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अराफात मिन्हास ने किन बल्लेबाजों को आउट किया?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अराफात मिन्हास ने मैथ्यू शॉर्ट, जोस इंग्लिश, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन और नाथन इलिस को आउट किया. शॉर्ट ने 55, इंग्लिश ने 13 और इलिस ने 8 रन बनाए, जबकि लाबुशेन और ग्रीन अपना खाता भी नहीं खोल पाए. मैट रेनशॉ ने टीम की ओर से सबसे ज्यादा 61 रन बनाए.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख