पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर एक पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. एयरपोर्ट प्रशासन अब 136 साल पुरानी गौरिपुर जामा मस्जिद को दूसरी जगह शिफ्ट करने के विकल्प पर विचार कर रहा है. अधिकारियों का कहना है कि मस्जिद की मौजूदा स्थिति एयरपोर्ट के सेकेंडरी रनवे के विस्तार, टैक्सी ट्रैक निर्माण और आधुनिक नेविगेशन सिस्टम लगाने में बड़ी बाधा बन रही है.