Begin typing your search...

जब फैन से सिगरेट से जलाया, 'क्योंकि सास भी...' की सविता ने खोले कई राज, पति ने कहा था- तुम मेरी जिंदगी की सबसे बदसूरत औरत

एक इंटरव्यू में अपरा मेहता ने बताया कि उस समय वो बहुुत चर्चित हो रही थीं. उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी. अपरा ने पति दर्शन जरीवाला से अपने सेपरेशन को लेकर भी कई राज बेपर्दा किए.

जब फैन से सिगरेट से जलाया, क्योंकि सास भी... की सविता ने खोले कई राज, पति ने कहा था- तुम मेरी जिंदगी की सबसे बदसूरत औरत
X
( Image Source:  Instagram: @AparaMehta )

टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में सविता विरानी के किरदार से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस अपरा मेहता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि एक समय में लोग उन्हें इतना पसंद करने लगे थे कि भीड़ ने उन्हें घर लिया था और इस दौरान एक ने उन्हें सिगरेट लगा दी थी.

अपरा ने कहा, "क्योंकि... उस समय पीक पर था और मेरा गुजराती ड्रामा कोलकाता में होता था, 5 शो होते थे कला मंदिर में. सीट-टू-सीट पैक होते थे. जैसे ही मैं एंटर हुई, मुझे देखते ही 8000 डांडिया हवा में उछल पड़े और मुझे देखने के लिए भीड़ लग गई." उन्होंने आगे कहा कि मुझे खींच के पोडियम पे ले गए. लोग मुझे खींच रहे थे और धक्का दे रहे थे.

मैंने उनसे हाथ मिलाना शुरू किया, तो कोई मेरी डायमंड की उंगली खींच रहा है, किसी ने मुझे सिगरेट लगा दी और पूरा पोडियम हिलने लगा. लोग पागल हो गए. यह बहुत खतरनाक हो गया. फिर उन्होंने मुझे पोडियम से नीचे उतरने को कहा, मेरे चारों ओर एक घेरा बना लिया और उस समय, सबने मुझे हर जगह छुआ. मैंने कहा कि ठीक है, छू सकते हो, लेकिन तुम्हें क्या मिलेगा?

यह शो बहुत बड़ा हिट रहा और आठ साल तक चला, अब यह एक रीबूट के साथ वापस आया है, जिसमें स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय मुख्य भूमिकाओं में हैं. शो स्टार प्लस पर हर सोमवार से रविवार तक रात 10.30 बजे आता है.

हाल ही में हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में अपरा मेहता ने वरिष्ठ अभिनेता और अपने पति दर्शन जरीवाला के साथ अपने टूटते रिश्ते और दो दशकों से अलग रहने की दर्दभरी दास्तान भी बताई.अपरा मेहता ने उस पल को याद करते हुए बताया कि जब यह घटना घटी, तब वह अपने काम के सिलसिले में यूएसए में थीं. उसी दिन उनकी और दर्शन जरीवाला की वेडिंग एनिवर्सरी थी. अपरा ने कहा, मैं अमेरिका में थी और हमारी एनिवर्सरी का दिन था. मैंने दर्शन को फोन किया, लेकिन उन्होंने बड़े अजीब लहजे में कहा कि 'हमें बहुत जरूरी बात करनी है'. उस वक्त मैं समझ ही नहीं पाई कि आखिर वो किस बारे में बात करना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, मैं अपना शो खत्म करने के बाद वापस भारत आई. मैं तड़के 3 बजे फ्लाइट से उतरी, पांच बजे घर पहुंची और फिर 7 बजे टीवी शो की शिफ्ट थी. घर पहुंचते ही दर्शन जरीवाला सुबह की चाय का कप हाथ में थामे झूले पर बैठे हुए थे.

मेरे पहुंचने पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अपरा मुझे लगता है कि अब हमें अलग हो जाना चाहिए क्योंकि अब मेरे मन में तुम्हारे लिए प्यार खत्म हो चुका है. मैं तुम्हें अब और पसंद नहीं करता और तुम मेरी जिंदगी की सबसे बदसूरत औरत हो. दोनों की एक बेटी है जिसका नाम खुशहाली है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अलावा अपरा ने जमनाई राजा, हमारी देवरानी, अनुपमा आदि सीरियलों में भी नजर आ चुकी हैं.

अगला लेख