Begin typing your search...

Lock Upp 2: हर्षद को हराने के बाद रोने लगीं शिवांगी, अपूर्वा बोलीं- टीवी सीरियल में अटके हो, लगता है प्यार में हो

lock upp 2 के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को खूब मजा आने वाला है. एक तरफ हिना खान की एंट्री तो दूसरी तरफ शिवांगी और हर्षद पर अपूर्वा का कमेंट. देखना होगा कि ऑडियंस इसे कितना पसंद करती है.

Lock Upp 2: हर्षद को हराने के बाद रोने लगीं शिवांगी, अपूर्वा बोलीं- टीवी सीरियल में अटके हो, लगता है प्यार में हो
X
( Image Source:  @NetflixIndia )

Lock upp 2 के हाल ही के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को चांस मिला कि वो एक टास्क में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करके नॉमिनेशन से खुद को सेव कर सकें. टास्क में शिवांगी और हर्षद आमने-सामने थे और शिवांगी जीत गईं जिससे वह एलिमिनेशन से बच गईं. इसके बाद, उन्हें हर्षद से माफी मांगते और उसे हराने के कारण रोते हुए देखा गया. इस पूरे घटनाक्रम को देखने के बाद अपूर्वा ने रिएक्ट करते हुए कहा कि क्या हो गया आपको? आप दोनों किसी टीवी सीरियल में अटक गए हो क्या? यह एक गेम है, और ऐसा लगता है जैसे आप दोनों एक-दूसरे के प्यार में हैं.

इसके बाद अपूर्वा को जवाब देते हुए और खुद को डिफेंड करते हुए शिवांगी ने कहा, 'मैं ऐसी ही हूं और इसी तरह अपनी बात रखती हूं. मुझे पता है कि यह एक गेम है, लेकिन मैं एक संवेदनशील इंसान हूं. उसके साथ मेरा एक अलग ही रिश्ता है और मैं बहुत भावुक हूं. मुझे बुरा लगा था, और शायद आपने ध्यान न दिया हो, लेकिन जब सूफी भी हार गया था, तो मेरी आंखों में आंसू आ गए थे.'

इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया और ऑडियंस के रिएक्शन आने लगे. एक ने लिखा 'डू इट एगेन', एक ने लिखा अपूर्वा हम सबकी प्रतिनिधि है. एक अन्य ने लिखा, टीवी सीरियल चरम पर है. अपूर्वा एक हफ्ते के लिए शो एक इन्फॉर्मर के तौर पर आईं. जब से वह घर में आई हैं, उन्होंने घर में हंगामा मचा दिया है.उन्होंने शिवांगी को बताया कि शिल्पा शिंदे ने कथित तौर पर उनके अफेयर्स के बारे में बात करके उन्हें 'स्लट-शेम' किया था, जिसके बाद शिवांगी और शिल्पा के बीच ज़बरदस्त झगड़ा हुआ.उन्होंने दूसरे कंटेस्टेंट्स के सामने राम कपूर के गेमप्ले का भी पर्दाफाश किया और उन्हें 'मैनिपुलेटर' कहा.

शो के आने वाले एपिसोड में एक प्रतियोगी कंपीटीशन से बाहर हो जाएगा.इस एपिसोड में हिना खान की एंट्री होगी. हिना, उर्फी जावेद के साथ 'जनता की आवाज़' बनकर शो में आएंगी.

कहा जा रहा है कि हिना के आने के बाद शिल्पा औऔर हिना में बहस होगी जो बहुत इंटरेस्टिंग होने वाली है. फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो 'लॉक अप' शनिवार से गुरुवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है.

अगला लेख