Begin typing your search...

जो डर गया वो... ट्रोल होने के बाद Salman Khan ने अपने अंदाज में दिया जवाब, बॉडी दिखाते हुए दिखाया दंबग लुक

हाल ही सलमान स्टूडेंट्स के सपोर्ट में आए और पोस्ट कर सोनम वांगचुक को अनशन तोड़ने के लिए कहा, जहां कुछ लोगों ने तारीफ की, वहीं कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया. अब भाईजान ने पोस्ट कर लिखा जो डर गया वो मर गया.

Salman Khan
X

ट्रोल होने के बाद Salman Khan ने अपने अंदाज में दिया जवाब

( Image Source:  instagram-@beingsalmankhan )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 25 July 2026 10:05 AM IST

हाल ही में छात्रों और सोनम वांगचुक को लेकर किए गए अपने पोस्ट की वजह से सलमान खान सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में रहे. उनके बयान पर जहां कई लोगों ने सपोर्ट किया, वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया. अब सलमान ने बिना किसी का नाम लिए एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे लोग ट्रोलर्स को दिया गया उनका जवाब मान रहे हैं.

सलमान खान ने अपनी शर्टलेस फोटो शेयर करते हुए दमदार अंदाज में लिखा, "सलमान खान डर गया... हम्म जो डर गया वो मर गया." उनकी फिट बॉडी और यह क्रिप्टिक कैप्शन देखते ही पोस्ट वायरल हो गई। फैंस का कहना है कि भाई ने अपने अंदाज में साफ कर दिया कि वह आलोचनाओं से डरने वाले नहीं हैं.

सलमान खान ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए एक शर्टलेस तस्वीर साझा की. तस्वीर में वह अपनी फिजीक दिखाते नजर आए. इसके साथ उन्होंने लिखा, "सलमान खान डर गया…. हम्मम, जो डर गया वो मर गया..". पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस इसे उनके खास अंदाज वाला जवाब बता रहे हैं.

फैंस के रिएक्शन्स

सलमान खान के इस पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया. एक यूजर ने लिखा 'भाई किसी से नहीं डरते.' वहीं दूसरे ने कहा 'सलमान हमेशा सही बात का साथ देते हैं.' कई लोगों का मानना है कि ट्रोलिंग के बाद भी सलमान ने अपने अलग अंदाज में जवाब देकर दिखा दिया कि वह आलोचनाओं से परेशान होने वाले नहीं हैं.

छात्रों और सोनम वांगचुक को लेकर किया था पोस्ट

इससे पहले सलमान खान ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें भाईजान ने लिखा ' छात्रों की पढ़ाई और सुरक्षा सबसे ज़्यादा जरूरी है, इसलिए उन्हें और उनके परिवार को घबराने की जरूरत नहीं है. इसी पोस्ट में सलमान ने सोनम वांगचुक से भी अनशन खत्म करने की अपील की. उन्होंने लिखा कि अब इस आंदोलन को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है. अगर भविष्य में जरूरत पड़े तो उसी जोश के साथ फिर आवाज उठाई जा सकती है. साथ ही सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर सोनम चाहें तो वह उनके लिए अपने घर से खाना भी भेज देंगे.'

अगला लेख