Begin typing your search...

TV इंडस्ट्री में ड्रग्स के चलन को लेकर Narayani Shastri ने खोले राज, बोली- जो देखा उससे हैरान रह गईं

एक्ट्रेस नारायणी ने बताया कि उन्होंने भी एक बार ड्रग्स ली थी क्योंकि वो एक बार देखना चाहती थी कि इसे लेने के बाद कैसा महसूस होता है.

TV इंडस्ट्री में ड्रग्स के चलन को लेकर Narayani Shastri ने खोले राज, बोली- जो देखा उससे हैरान रह गईं
X
( Image Source:  Instagram: @narayanishastri )

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि ड्रग्स का इस्तेमाल जितना आप लोग सोच भी नहीं सकते इससे कई ज्यादा आम है. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि एंटरटेनमेंट की दुनिया में नशीले पदार्थों का सेवन आम बात मानी जाती है और उन्होंने खुद इसे होते हुए देखा है. नारायणी ने यह भी माना कि उन्होंने पहले ड्रग्स का इस्तेमाल करके देखा था.

हाल ही में सिद्धार्थ कनन के यट्यूब चैनल में एक वीडियो में इनके साथ शामिल हुई. इस दौरान नारायणी ने बताया कि डंड्रस्ट्री में यह ड्रग कल्चर बढ़ रहा है. पहले एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की पार्टियों में शराब के लिए एक तय बजट होता था, लेकिन अब वे गैर-कानूनी ड्रग्स के लिए भी बजट अलग से रखती हैं. यह देखकर वो दंग रह गईं. इसीलिए उन्होंने कई साल पहले पार्टियों में जाना छोड़ दिया था क्योंकि अब पार्टियां सिर्फ नाचने-गाने के बारे में नहीं होतीं. वे बिल्कुल अलग ही होती हैं. वो इन नशा करने वाले लोगों को पर्सनली नहीं जानती, लेकिन मैंने लोगों को नशा करते देखा है.

जब उनसे पूछा गया किस किस तरह के ड्रग्स यूज होते हैं तो उन्होंने कहा कि कोकीन और MDMA सामान्य बात है.एक्टर ने कहा कि बड़ी पार्टियों में ड्रग्स का इस्तेमाल छिपाकर किया जाता है, जबकि छोटी और करीबी लोगों की महफिलों में "हर कोई जानता है कि सब लोग ड्रग्स लेते हैं।" हालांकि, बड़ी पार्टियों में ऐसी हरकतें खुलेआम नहीं की जातीं.

नारायणी ने यह भी माना कि उन्होंने भी ड्रग्स के साथ एक्सपेरिमेंट किया है. उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में सब कुछ किया है, लेकिन एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर, यह देखने के लिए कि कुछ करने पर क्या होता है. उन्होंने साफ किया कि उन्हें इसकी लत नहीं लगी क्योंकि उन्होंने ड्रग्स सिर्फ एक बार ही लिए थे. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने सिर्फ एक बार शराब पी थी, ताकि उन्हें पता चल सके कि कैसा महसूस होता है, अगर कभी कोई उनकी ड्रिंक में कुछ मिला दे. जब उसने पूछा गया कि लोग सेट्स पर भी ड्रग्स लेते हैं तो उन्होंने कहा कि यह बहुत आम है कई बार एक्टर्स की हालत ऐसी हो जाती है कि वो शूट करने लायक भी नहीं रहते.

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि प्रोड्यूसर्स अक्सर मुश्किल स्थिति में फंस जाते हैं, क्योंकि किसी एक्टर को बदलने से शो और किरदार, दोनों की इमेज पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में, शूटिंग को सही ढंग से जारी रखने के लिए उनके पास अक्सर एक्टर के परिवार से मदद मांगने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचता.

अपने करियर में नारायणी ने कई सीरियल्स में काम किया. इनमें कोई अपना सा, घर की लक्ष्मी बेटियां आदि शामिल है. इसके अलावा बालाजी की वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं.

अगला लेख