जंतर मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन पर खेल जगत की हस्तियों की प्रतिक्रिया सामने आई है. सचिन तेंदुलकर ने प्रोफेसर पिता को याद करते हुए कहा मेहनत और शिक्षा का सम्मान होना चाहिए. वहीं युवराज सिंह ने कहा कि हर स्टूडेंट सुरक्षित माहौल में पढ़ाई करने और अपने सपनों को पूरा करने का हकदार है. उन्होंने बातचीत और समझदारी के जरिए समाधान निकालने कीअपील की.