कौन है वो महिला जो जंतर-मंतर पर दुल्हन बन प्रोटेस्ट करने पहुंची, क्या है कुचू-पुचू जो बैनर पर लिखा?
जंतर मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट में एक लड़की दुल्हन की ड्रेस में पहुंची. उसने हाथ में प्लेकार्ड लिया हुआ था जिसमें लिखा था कुचू-पुचू रिजाइन कर दो. आखिर ये लड़की इस तरह का विरोध क्यों कर रही है, कारण मजेदार है.
जंतर-मंतर पर छात्र NEET पेपर लीक और भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को हर दिन एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं. वे ज्यादा क्रिएटिव, नए और मजेदार मीम्स, प्लेकार्ड और नारे लेकर आ रहे हैं. इन्ही स्टूडेंट्स के बीच एक लड़की दुल्हन बनकर प्रोटेस्ट करने पहुंची. उसने हाथ में प्लेकार्ड ले रखा था जिस पर लिखा था 'अब तो रिजाइन कर दो कुचु-पचु'.
इस लड़की का नाम दिव्या तिवारी है जो इंदिरापुरम गाजियबाद से आई है. दिव्या ने बताया कि नीट करने जा रहे छात्रों के साथ ऐसा गलत हो रहा हो तो अब माता-पिता उनकी शादी करा रहे हैं. उनके पास कोई और विकल्प नहीं बचा है. इसीलिए दिव्या ने ये अनोखा अटायर अपनाया और अपना विरोध जाहिर किया. दिव्या कहती है कि इस लड़ाई में इनके पेरेंट्स भी उनके साथ हैं.
'कुचू-पुचू' सोशल मीडिया पर एक वायरल बेबी-टॉक ऑडियो ट्रेंड है, जिसमें पंक्तियां हैं, "कुछु पुचू तुम कहां हो? मुझे अच्छा नहीं लग रहा तुम्हारे बिना". लोग मजेदार वीडियो में दोस्तों को चिढ़ाने या ऑनलाइन मजाक करने के लिए "कुचू पुचू" शब्द का इस्तेमाल करने लगे हैं. इस शब्द का इस्तेमाल बच्चों, रोमांटिक पार्टनर, करीबी दोस्तों या पालतू जानवरों के लिए किया जाता है.
दिव्या ने कहा कि मैं बताना चहती हूं कि अब स्टूडेंट्स के पास कोई आब्शन नहीं बचा है.लड़कियों के पास कोई चारा नहीं बचा है इसके सिवा कि वो शादी कर लें. एक और वायरल प्लेकार्ड है, "भाई जल्दी इस्तीफा दे दो... घरवाले दोबारा आने नी देंगे यार!", और दूसरा कुछु पुचू, "आज मेरा जन्मदिन है... बर्थडे गिफ्ट मी इस्तीफा देदो ना कुछू पुचू..."
इस बीच, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि 20 जुलाई, 2026 (सोमवार) को छात्रों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था. दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के तुरंत बाद ये आरोप लगाए गए थे. सोमवार को 'संसद चलो' मार्च में शामिल कई छात्रों ने दावा किया कि उन्हें पैलेट गन और शॉक बैटन से निशाना बनाया गया. सरकार और दिल्ली पुलिस, दोनों ने ही इन आरोपों को खारिज कर दिया था.




