Begin typing your search...

पगड़ी संभालकर रखिएगा विजय सिन्हा की नजर है, विधानसभा में तेजस्वी ने कैसे CM सम्राट चौधरी से लेकर BJP तक पर कसा तंज

बिहार विधानसभा के स्पेशल सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच तीखी राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिली. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा और पुराने राजनीतिक घटनाक्रमों का जिक्र किया.

पगड़ी संभालकर रखिएगा विजय सिन्हा की नजर है, विधानसभा में तेजस्वी ने कैसे CM सम्राट चौधरी से लेकर BJP तक पर कसा तंज
X
( Image Source:  @PTI_News )

Tejashwi Yadav Attack BJP: बिहार विधानसभा के स्पेशल सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार और राजनीतिक हालात पर तीखा तंज कसा. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी पहले ही यह स्पष्ट कर देती कि उनका मुख्यमंत्री कौन होगा, तो एक दिन का स्पेशल सत्र बुलाने की जरूरत ही नहीं पड़ती. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो असली बीजेपी वाले थे उन्हें सीएम और डिप्टी सीएम का पद नहीं मिला. उन्हें मिल गया जो अलग-अलग पार्टियों से आए थे.

तेजस्वी यादव ने चुनावी दौर में जेडीयू के “2025 से 30, फिर से नीतीश” नारे का जिक्र करते हुए कहा कि वे पहले से ही कह रहे थे कि ऐसी स्थिति नहीं आएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने नहीं दिया और “2025 से 30” के नारे के बावजूद उन्हें किनारे कर दिया गया. तेजस्वी ने कहा कि सम्राट चौधरी को अपनी पगड़ी संभाल के रखनी चाहिए.

क्या बोले तेजस्वी यादव?

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें इलेक्टेड सीएम से हटाकर सिलेक्टेड सीएम बनने के लिए धन्यवाद दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी लालू यादव की “पाठशाला” से हैं, जो उनके अनुसार एक अलग राजनीतिक संदर्भ है. तेजस्वी ने व्यंग्य करते हुए सम्राट चौधरी को अपनी पगड़ी संभाल कर रखने की सलाह दी और कहा कि उस पर विजय सिन्हा की नजर है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि जो पगड़ी आपने उतार कर रखी है, उसे संभाल कर रखिएगा. विजय सिन्हा जी की उस पर नजर है. उन्होंने आगे कहा कि भले ही बीजेपी का मुख्यमंत्री हो लेकिन कई भाजपा और आरएसएस के लोग इससे संतुष्ट नहीं हैं.

बीजेपी के मूल लोग नहीं हैं खुश

तेजस्वी ने आगे कहा कि जो ऑरिजनल भाजपा के लोग हैं, जैसे नंदकिशोर, गिरिराज सिंह, विजय सिन्हा, और मंगल पांडे ये लोग मुख्यमंत्री नहीं बने. अब बिहार में एक मुख्यमंत्री दो उपमुख्यमंत्री हैं. जिसमें सम्राट जी लालू की पाठशाला से हैं. विजय चौधरी हैं, जो कांग्रेस से निकले हैं और विजेंद्र यादव हैं जो जनता दिल से निकले हैं. तो कोई भाजपा का ऑरिजनल शख्स बैठा ही नहीं है.

क्या बोलें सम्राट चौधरी?

बिहार विधानसभा में विश्वास मत के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्होंने यह बात कई बार कही है कि नीतीश कुमार के समर्थन के बिना लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री नहीं बन सकते थे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया था. सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि कोई किसी की पाठशाला से नहीं आता... अगर लालू यादव के शासनकाल में कथित अत्याचार नहीं होते, तो शायद वे खुद राजनीति में नहीं आते और मुख्यमंत्री नहीं बन पाते.

अगला लेख