Begin typing your search...

IPL 2026: 59 छक्के, 96 चौके....986 रन, गेंदबाजों पर भारी रहा शनिवार; 25 अप्रैल को बने ये 6 बड़े रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 का शनिवार, 25 अप्रैल क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक दिनों में दर्ज हो गया, जब बल्लेबाजों ने मैदान पर ऐसा तूफान मचाया कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई

IPL 2026
X

IPL 2026

( Image Source:  X/@IPL )

IPL 2026: आईपीएल 2026 का शनिवार, 25 अप्रैल क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक दिनों में दर्ज हो गया, जब बल्लेबाजों ने मैदान पर ऐसा तूफान मचाया कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई. इस दिन खेले गए दोनों मुकाबलों में रन, छक्के और बड़े स्कोर की ऐसी बरसात हुई, जिसने फैंस को रोमांच से भर दिया और गेंदबाजों के लिए यह दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा.

दोपहर में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला हुआ, जबकि शाम को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने थे. दोनों मैचों ने मिलकर आईपीएल इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया.

कौन-कौन से बने रिकॉर्ड?

1. एक दिन में सबसे ज्यादा रन

25 अप्रैल को खेले गए दोनों मैचों में कुल 986 रन बने, जो आईपीएल के 19 साल के इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 264 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में 265 रन बनाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. दूसरे मैच में राजस्थान ने 228 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सनराइजर्स ने 229 रन बनाकर मैच जीत लिया था.

2. केएल राहुल का खासशतक

इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग दिन की शुरुआत केएल राहुल ने की, जिन्होंने 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन ठोक दिए। यह पारी न सिर्फ मैच की सबसे बड़ी पारी रही, बल्कि उन्होंने टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

3. सबसे ज्यादा छक्के

जब रन बनते हैं तो छक्के भी बरसते हैं, और इस दिन ऐसा ही हुआ। दोनों मुकाबलों को मिलाकर कुल 59 छक्के लगे, जो आईपीएल इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा हैं.

4. सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

शनिवार को दोनों मैचों में मिलकर कुल 8 50+ स्कोर देखने को मिले. जिसमें 2 शतक शामिल रहे. पहले केएल राहुल और फिर दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शतक लगाया था. इसके अलावा नीतीश राणा, प्रभसिमरन, श्रेयस अय्यर. ध्रुव जुरेल, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने अर्धशतक लगाए थे.

5. पंजाब किंग्स का ऐतिहासिक रन चेज

पंजाब किंग्स ने 265 रनों का पीछा करते हुए टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा किया. इस जीत के साथ उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले 2024 में पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

6. वैभव सूर्यवंशी का धमाका

शाम के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा. सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलते हुए उन्होंने 12 छक्के जड़ दिए. यह किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा आईपीएल के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड है.

आईपीएल
अगला लेख