DC vs PBKS Highlights: 264 रन बनाने के बावजूद कैसे हार गई दिल्ली? पंजाब ने किया वह कारनामा, जो पहले कभी नहीं हुआ
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जमकर रनों की सुनामी देखने को मिली. दिल्ली कैपिटल्स को 264 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा. टीम के लिए पावरप्ले में 116 रन देना महंगा पड़ गया. केएल राहुल की नाबाद सेंचुरी पर श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह की फिफ्टी भारी पड़ी.
IPL 2026 DC vs PBKS Match Highlights: पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया है. इस टीम ने वह कारनामा कर दिखाया, जो आईपीएल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने जब 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए तो ऐसा लगा कि मैच दिल्ली की मुट्ठी में है, लेकिन इस बाद जो रनों की सुनामी आई, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. . श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ 18.5 ओवर में ही 264 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया, जो आईपीएल इतिहास का सबसे सफल रनचेज है. अय्यर और प्रभसिमरन सिंह की फिफ्टी केएल राहुल की सेंचुरी पर भारी पड़ी.
श्रेयस अय्यर ने 36 गेंद में नाबाद 71 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 3 चौके हैं. ववहीं, कूपर कोनोली 17 और नेहल वढेरा 25 रन बनाकर आउट हुए. शशांक सिंह 19 रन बनाकर नाबाद रहे.
इससे पहले, P-P की जोड़ी यानी प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने चौकों-छक्कों की ऐसी झड़ी लगाई कि गेंदबाज स्टेडियम की तरफ बस गेंद को जाते हुए ही दिखाई दिए. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने 6.5 ओवर में 126 रन की तूफानी पार्टनरशिप कर पंजाब किंग्स को उम्मीद से भी बेहतर शुरुआत दी. दोनों ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 116 रन जड़ डाले.
हालांकि, प्रियांश पावरप्ले के बाद अक्षर पटेल की गेंद पर समीर रिजवी के हाथों कैच आउट हुए. उन्होंने 17 गेंद में 43 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 छक्के और 2 चौके निकले.
प्रभसिमरन सिंह ने 18 गेंद में जड़ी फिफ्टी
प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की.वे अब पंजाब की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे आगे केएल राहुल हैं, जिन्होंने 2018 में दिल्ली के ही खिलाफ 14 गेंद में फिफ्टी जड़ी थी.
मुकेश कुमार के ओवर में जड़े 6 चौके
प्रभसिमरन सिंह ने मुकेश कुमार को जमकर आडे़ हाथों लिया. उन्होंने मुकेश के ओवर में लगातार 6 चौके लगाते हुए 24 रन बटोरे. हालांकि, वे कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 26 गेंद में 76 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 9 चौके शामिल रहे.
IPL के सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर (ओवर 1-6)
- 125/0 – SRH vs DC (2024)
- 116/0 - PBKS vs DC (2026)
- 107/0 - SRH vs LSG (2024)
- 105/0 - SRH vs PBKS (2026)
- 105/0 – KKR vs RCB (2017)
- 100/2 – CSK vs PBKS (2014
IPL में 1-6 ओवरों में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर
- 87*(25) - सुरेश रैना (CSK) बनाम PBKS, मुंबई WS, 2014 Q2
- 84*(26) - ट्रैविस हेड (SRH) बनाम DC, दिल्ली, 2024
- 78*(24) - जेक फ्रेज़र-मैकगर्क (DC) बनाम MI, दिल्ली, 2024
- 74*(25) - एडम गिलक्रिस्ट (Deccan Chargers) बनाम DC, सेंचुरियन, 2009 SF
- 71*(23) - प्रभसिमरन सिंह (PBKS) बनाम DC, दिल्ली, 2026




