Begin typing your search...

DC को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज फील्डिंग के दौरान हुआ चोटिल; एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल- मैदान पर छाया सन्नाटा

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच के दौरान लुंगी एनगिडी सिर के बल गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए, उन्हें स्ट्रेचर और एम्बुलेंस के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया. फिलहाल उनकी हालत पर सभी की नजर है.

Lungi Ngidi injured during fielding
X

लुंगी एनगिडी फील्डिंग के दौरान लगी गंभीर चोट

( Image Source:  X/@CricCrazyJohns )

Lungi Ngidi Injured: दिल्ली के Arun Jaitley Stadium में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के दौरान Delhi Capitals को बड़ा झटगा लगा है. उसके तेज गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं. उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है.

दरअसल, तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल की गेंद पर प्रियांश आर्य ने काफी ऊंचा शॉट खेला. लुंगी एनगिडी ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन वे सिर के बल बुरी तरह गिर पड़े. इसके बाद वे तुरंत उठ नहीं पाए. यह देख मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची.

मैदान पर क्यों छा गया सन्नाटा?

फिजियो और डॉक्टर ने एनगिडी की जांच शुरू की. हालत को देखते हुए स्ट्रेचर बुलाया गया. एम्बुलेंस भी मैदान पर पहुंच गई. डॉक्टरों ने नेक ब्रेसे (गर्दन सपोर्ट) लगाने की सलाह दी. पूरा स्टेडियम इस दौरान खामोश हो गया- दर्शक, खिलाड़ी, सभी के चेहरों पर चिंता साफ दिख रही थी.

टेंशन में नजर आए साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज David Miller और Tristan Stubbs (एनगिडी के साथी खिलाड़ी) काफी शॉक में दिखे. वहीं, पंजाब किंग्स के कोच Ricky Ponting भी तुरंत मैदान पर पहुंचे. कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ी लगातार मेडिकल टीम से अपडेट लेते रहे.

क्या मैदान पर वापसी करेंगे एनगिडी?

एनगिडी डॉक्टरों के रिस्पॉन्स दे रहे थे, जो एक सकारात्मक संकेत है, लेकिन शुरुआती संकेतों के अनुसार उनका मैच में वापस आना मुश्किल दिख रहा है. क्रिकेट में ऐसे पल बेहद दुर्लभ लेकिन झकझोर देने वाले होते हैं. फैंस और खिलाड़ी अब बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि एनगिडी जल्द ठीक हों और सुरक्षित रहें.

आईपीएलडोनाल्ड ट्रंप
अगला लेख