Begin typing your search...

Gautam Gambhir के कोच ने कैसे दिल्ली की गलियों से निकालकर Priyansh Arya को बनाया Sixer King? LSG के खिलाफ 37 गेंद में जड़े 93 रन

X
Middle Class family का बच्चा जिसे Gautam Gambhir ने बनाया IPL Most Dangerous batsman | Priyansh Arya

IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से सुर्खियों में आए Priyansh Arya अब भारतीय क्रिकेट का नया उभरता सितारा बन चुके हैं. मुल्लानपुर में Punjab Kings की ओर से खेलते हुए उन्होंने Lucknow Super Giants के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेलकर सभी को हैरान कर दिया. उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाज़ी ने न सिर्फ मैच का रुख बदला, बल्कि उन्हें टीम इंडिया के भविष्य के तौर पर भी पेश कर दिया... लेकिन प्रियांश आर्या की यह सफलता रातों-रात नहीं आई. दिल्ली की गलियों से शुरू हुआ उनका क्रिकेट सफर संघर्ष, मेहनत और सपनों से भरा रहा है. प्रियांश की प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई उनके कोच Sanjay Bhardwaj ने, जिन्हें भारतीय क्रिकेट में कई स्टार खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए जाना जाता है. यही कोच भारत के पूर्व ओपनर और मौजूदा कोच Gautam Gambhir के भी गुरु रह चुके हैं. संजय की ट्रेनिंग में प्रियांश ने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी को नया रूप दिया और बड़े मंच पर खुद को साबित किया.