Begin typing your search...

10 करोड़ व्यूज वाली PM Modi की Jhalmuri Reel पर Bengal में क्यों मचा सियासी घमासान? ममता दीदी बोलीं- सब स्क्रिप्टेड ड्रॉमा था

पीएम मोदी के झालमुड़ी खाने का वीडियो वायरल होते ही सियासत गरमा गई. सीएम ममता बनर्जी ने इसे स्क्रिप्टेड ड्रामा बताते हुए कहा कि कैमरे पहले से लगाए गए थे. वहीं TMC ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम की वजह से हेमंत सोरेन का हेलिकॉप्टर भी नहीं उतर पाया. प्रधानमंत्री की रील ने एक दिन में 100 मिलियन यानी 10 करोड़ व्यूज हासिल कर लिए.

pm modi attacks pm modi on jhalmuri video
X

ममता बनर्जी ने झालमुड़ी खाने पर पीएम मोदी से पूछे तीखे सवाल

( Image Source:  ANI )

PM Modi Jhalmuri Video Controversy: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘झालमुड़ी स्टॉप’ को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को इस पूरे घटनाक्रम को 'स्क्रिप्टेड ड्रामा' बताया और कहा कि यह पूरी तरह से पहले से तय कार्यक्रम था.

दरअसल, पीएम मोदी चुनाव प्रचार के दौरान झारग्राम में अचानक एक सड़क किनारे झालमुड़ी की दुकान पर रुक गए. उन्होंने दुकान से झालमुड़ी खरीदी और नकद भुगतान भी किया. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को Instagram पर 10 करोड़ (100 मिलियन) से ज्यादा व्यूज मिले. Meta Platforms के प्लेटफॉर्म Facebook पर भी वीडियो को भारी प्रतिक्रिया मिली. हालांकि विपक्ष ने इस वीडियो की टाइमिंग और शूटिंग पर सवाल उठाए.

क्या बोलीं ममता बनर्जी?

मुराराई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "अगर यह अनशेड्यूल्ड स्टॉप था तो कैमरे पहले से कैसे मौजूद थे? यह पूरी तरह से स्क्रिप्टेड ड्रामा था. उनकी जेब में ₹10 का नोट था. क्या यह विश्वास करने वाली बात है?" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात Special Protection Group (SPG) ने पूरी व्यवस्था पहले से कर रखी थी.

नकद भुगतान पर भी उठाए सवाल

वीडियो में देखा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने दुकान वाले को नकद पैसे दिए. दुकानदार ने पैसे लेने से मना किया, लेकिन प्रधानमंत्री ने आग्रह करके पैसे दिए. इस नजारे को भी विपक्ष ने 'इमोशनल राजनीतिक ड्रामा' बताया.

हेमंत सोरेन हेलिकॉप्टर विवाद पर क्या बोली TMC?

इस घटना के बाद एक और विवाद खड़ा हो गया।.Hemant Soren के हेलिकॉप्टर को कथित तौर पर झारग्राम में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली. Trinamool Congress (TMC) ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की वजह से हेमंत सोरेन को इंतजार करना पड़ा. घंटों इंतजार के बाद उन्हें कार्यक्रम रद्द कर रांची लौटना पड़ा. इसे 'एंटी-ट्राइबल मानसिकता' बताया गया.

बंगाल में कब होगा चुनाव?

बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. मतगणना 4 मई को होगी. तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी में भी इसी दिन काउंटिंग होगी. राज्य में 2011 से ममता बनर्जी सत्ता में हैं. 2021 में BJP ने 77 सीटें जीतकर मजबूत चुनौती दी थी, जबकि TMC ने भी अपनी सीटें बढ़ाईं. TMC ने BJP को 'बाहरी' पार्टी बताया है. वहीं, BJP का आरोप है कि TMC भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है.

Politicsनरेंद्र मोदीविधानसभा चुनाव 2026
अगला लेख