Begin typing your search...

Slapgate Controversy अब क्यों चर्चा में आया? श्रीसंत ने हरभजन को इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक, कहा- मैं तुम्हें कभी भूलूंगा नहीं

IPL 2008 का ‘स्लैपगेट’ विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर इस घटना से जुड़ा विज्ञापन कर 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक कमाने का आरोप लगाया है. श्रीसंत ने कहा कि उन्होंने हरभजन को माफ तो किया, लेकिन अब रिश्ता खत्म कर दिया और उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया.

IPL Slapgate Sreesanth vs Harbhajan
X
श्रीसंत ने हरभजन सिंह को इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक
( Image Source:  X@deepu_drops/@CricReel )

Slapgate controversy, Sreesanth interview on Harbhajan Singh ad controversy: IPL 2008 में हुए 'स्लैपगेट' विवाद की गूंज आज तक सुनाई दे रही है. मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (पहले नाम किंग्स इलेवन पंजाब था) के मैच के बाद हुई इस घटना ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब एक बार फिर यह घटना ताजा हो गई हैं. इसकी वजह है- श्रीसंत का हरभजन सिंह को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक करना और उनके साथ रिश्ता खत्म करने का खुलासा करना.

दरअसल, Slapgate controversy भारतीय क्रिकेट के सबसे विवादित पलों में से एक है. इस बार इसके सुर्खियों में आने की वजह बना है एक विज्ञापन, जिसने पुराने जख्म फिर से हरे कर दिए. पूर्व तेज गेंदबाज़ S. Sreesanth ने खुलकर आरोप लगाया है कि Harbhajan Singh ने इस विवाद पर आधारित एक एड से करीब 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक कमाए. यही उनके रिश्ते में आखिरी दरार साबित हुआ।

क्या है पूरा विवाद?

2008 में Indian Premier League के पहले सीजन के दौरान Mumbai Indians और Kings XI Punjab (अब पंजाब किंग्स) के मैच के बाद हरभजन सिंह ने कथित तौर पर श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था. यह घटना कैमरे में कैद हो गई और रोते हुए श्रीसंत की तस्वीरें IPL की पहली बड़ी विवादित तस्वीर बन गईं. इस घटना के बाद हरभजन पर पूरे सीजन का बैन लगा दिया गया. उनकी मैच फीस भी काटी गई.

अब क्या हुआ?

श्रीसंत के मुताबिक, हरभजन ने इसी ‘स्लैपगेट’ पर आधारित एक विज्ञापन किया और उससे मोटी कमाई की. यही नहीं, हरभजन ने उनसे भी कहा कि वह इसे सोशल मीडिया पर प्रमोट करें. इस पर श्रीसंत का जवाब साफ था- “मैं माफ कर सकता हूं, लेकिन भूल नहीं सकता.” उन्होंने यह भी कहा कि अब उनका हरभजन से कोई रिश्ता नहीं है और उन्होंने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है.

श्रीसंत का आरोप सिर्फ पैसे कमाने का नहीं, बल्कि एक संवेदनशील घटना को “कमर्शियलाइज” करने का है. उनका मानना है कि सार्वजनिक माफी और निजी व्यवहार में फर्क है. अगर कोई गलती से सीखने के बजाय उसे कमाई का जरिया बना ले, तो भरोसा टूट जाता है.

फिर क्यों बढ़ी चर्चा?

पिछले साल आईपीएल के पूर्व चेयरमैन Lalit Modi ने इस घटना का नया हाई-डेफिनिशन वीडियो जारी किया था, जिससे मामला फिर चर्चा में आ गया. हालांकि हरभजन ने पहले इस घटना पर पछतावा जताया था, लेकिन श्रीसंत के मुताबिक, “वो माफी अब खोखली लगती है.”

क्या कहता है यह विवाद?

यह मामला सिर्फ दो खिलाड़ियों के बीच की अनबन नहीं है, बल्कि खेल में आचरण (sportsmanship), निजी रिश्ते बनाम सार्वजनिक छवि और विवादों के ‘व्यावसायिक इस्तेमाल’ इन सभी सवालों को फिर से सामने लाता है.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख