0 पर छूटा कैच, फिर रच दिया इतिहास! कोहली ने IPL में बनाया ऐसा 'विराट' रिकॉर्ड, जिसके आस-पास भी कोई नहीं
विराट कोहली IPL इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. RCB vs GT मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल किया. कोहली ने इस मैच में 44 गेंद में 81 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 8 चौके लगाए.
IPL 2026 में एक बार फिर Virat Kohli ने इतिहास के पन्नों पर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया है. Royal Challengers Bengaluru और Gujarat Titans के मुकाबले में कोहली IPL इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. इस खास पल तक पहुंचने का सफर भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं था.
पारी की शुरुआत में ही Mohammed Siraj ने उन्हें शून्य पर जीवनदान दिया. उस वक्त कोहली 799 चौकों पर थे, लेकिन फिर क्या था- किंग कोहली ने मौका हाथ से नहीं जाने दिया और Kagiso Rabada की गेंद पर शानदार ड्राइव लगाकर अपना 800वां चौका पूरा किया.
कोहली ने GT के खिलाफ कितने रन बनाए?
कोहली ने GT के खिलाफ 44 गेंद में 81 रन की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए. उनके नाम अब IPL में 807 चौके और 303 छक्के हो गए हैं. कोहली की पारी की बदौलत आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया.
2008 से IPL खेल रहे कोहली अब तक 274 मैचों में 39.95 की औसत के साथ 8989 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 66 अर्धशतक और 8 शतक लगाए. ये आंकड़े सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि उनकी निरंतरता और क्लास की कहानी कहते हैं.
IPL में किस बल्लेबाज ने कितने चौके छक्के लगाए हैं?
- विराट कोहली- 807 चौके, 303 छक्के
- शिखर धवन – 768 चौके, 152 छक्के
- डेविड वार्नर – 663 चौके, 236 छक्के
- रोहित शर्मा – 653 चौके, 310 छक्के
- अजिंक्य रहाणे- 522 चौके, 132 छक्के
यह रिकॉर्ड सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस खिलाड़ी की कहानी है जिसने IPL को अपने खेल से परिभाषित किया. जहां आज भी नए सितारे उभर रहे हैं, वहीं कोहली का यह रिकॉर्ड बताता है कि क्लास कभी आउट ऑफ फॉर्म नहीं होती, बस वक्त के साथ और निखरती है.




