800 रन बनाए, डबल सेंचुरी लगाई- फिर भी टीम से कर दिया गया बाहर! पाक क्रिकेटर का छलका दर्द, PCB को जमकर सुनाया
पाकिस्तानी क्रिकेटर खुशदिल शाह ने PSL में शानदार प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम से बाहर किए जाने पर जमकर भड़ास निकाली है. PSL में 14 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने के बाद उन्होंने PCB पर जमकर हमला बोला है.
खुशदिल साह
Khushdil Shah Slams PCB: पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद पाक बल्लेबाज खुशदिल शाह का दर्द आखिरकार बाहर आ गया. कराची किंग्स के लिए मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद उन्होंने पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट और PCB पर जमकर निशाना साधा है. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में खुशदिल ने सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 44 रन ठोककर कराची किंग्स को 5 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई. उनकी इस तूफानी पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
मैच के बाद पूर्व पाक कप्तान Rameez Raja से बातचीत में खुशदिल भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि लगातार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका नहीं मिल रहा.
खुशदिल ने क्या कहा?
खुशदिल ने कहा, “मैं बाकी खिलाड़ियों से अलग हूं. मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं, न ही पुराने मुद्दों का रोना रोता हूं. मैंने नंबर 5-6 पर 700-800 रन बनाए, डबल सेंचुरी भी लगाई, लेकिन इसके बाद भी मुझे टीम से बाहर कर दिया गया.”
गौरतलब है कि खुशदिल शाह ने आखिरी बार सितंबर 2025 में पाकिस्तान के लिए टी20 मैच खेला था. अब तक वह 15 वनडे और 38 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.
मैच में क्या हुआ?
पहले बल्लेबाजी करते हुए Lahore Qalandars ने 20 ओवर में 199/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया.। इसमें Fakhar Zaman और Abdullah Shafique की शानदार अर्धशतकीय पारियां शामिल थीं. 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Karachi Kings की टीम को आखिर में खुशदिल शाह ने अकेले दम पर जीत दिलाई. उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के लगाए और 314.28 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. David Warner ने नाबाद 63 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया.
इस जीत के बावजूद कराची किंग्स अंक तालिका में अभी भी छठे स्थान पर बनी हुई है. उसके 9 मैचों में 4 जीत और 5 हार के साथ 8 अंक हैं.




