Begin typing your search...

BCCI की तारीफ करना पड़ा भारी? पाकिस्तानी पत्रकार पर नकवी ने लगाया बैन, फिर UAE में भी किया परेशान; अब भाई का लाहौर से हुआ अपहरण

पाकिस्तानी पत्रकार सनाउल्लाह खान के भाई को लाहौर से किडनैप कर लिया गया. कई घंटे गुजरने के बावजूद अभी तक उनका पता नहीं लगाया जा सका. PCB से विवाद के बाद देश छोड़ चुके सनाउल्लाह ने पाकिस्तान सरकार से मदद की अपील की है.

pakistani journalist sanaullah khan brother kidnapped
X
 पाक पत्रकार सनाउल्लाह खान के भाई का अपहरण
( Image Source:  x.com/Sanaullahpakt )

Pakistan Journalist Sanaullah Khan Brother Kidnapped: पाकिस्तान के चर्चित खेल पत्रकार सनाउल्लाह खान से जुड़ा मामला अब गंभीर मोड़ ले चुका है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से विवाद और देश छोड़ने की मजबूरी के बीच अब उनके भाई के कथित अपहरण की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

सनाउल्लाह खान लंबे समय से मोहसिन नकवी के नेतृत्व वाले PCB की कार्यशैली की खुलकर आलोचना करते रहे थे. इसके बाद PCB की ओर से उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया, जिससे उन्हें मैच कवर करने, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाने और क्रिकेट से जुड़े बड़े चेहरों के साथ काम करने में मुश्किलें आने लगीं.

दुबई में भी सुकून से क्यों नहीं रह पाए सनाउल्लाह?

बताया जाता है कि लगातार दबाव और पेशेवर मुश्किलों के चलते सनाउल्लाह को पाकिस्तान छोड़कर दुबई जाना पड़ा. हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि वहां भी PCB ने उन्हें काम करने से रोकने की कोशिश की. सनाउल्लाह के मुताबिक, एशिया कप के दौरान, जो भारत ने जीता था, PCB ने स्थानीय अधिकारियों से कहकर उनकी कवरेज पर रोक लगवाने की कोशिश की.

नकवी को क्यों चुभते थे सनाउल्लाह?

सनाउल्लाह अपनी बेबाक और सीधे सवाल करने वाली पत्रकारिता शैली से सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. वह अक्सर भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफ करते और BCCI के कामकाज की सराहना करते थे. यही बात पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी को चुभती थी.

अब सनाउल्लाह ने दावा किया है कि उनके भाई का अपहरण कर लिया गया है. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में मौजूद सनाउल्लाह ने एक वीडियो संदेश जारी कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज से मदद की अपील की है.

सनाउल्लाह ने क्या कहा?

सनाउल्लाह ने बताया कि उनका भाई बच्चों को स्कूल से लेने गया था, तभी उसे अगवा कर लिया गया. घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. हालांकि एक संदिग्ध गाड़ी की पहचान की गई है.

सनाउल्लाह ने अपने वीडियो में कहा, “मैं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और मुख्यमंत्री मरियम नवाज से अनुरोध करता हूं कि इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करें. मेरे भाई को स्कूल जाते समय अगवा किया गया. कई घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है.”

क्रिकेट न्‍यूजपाकिस्तान
अगला लेख