Begin typing your search...

PSL 2026 में बवाल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच ने रिपोर्टर के साथ की गाली-गलौज! सोशल पर वीडियो वायरल

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस्लामाबाद यूनाइटेड के हेड कोच ल्यूक रोंची रिपोर्टर के एक सवाल पर अपना आपा खो बैठे और उन्होंने वहीं रिपोर्टर के साथ गाली-गलौज कर डाली

psl 2026 Luke Ronchi
X

psl 2026 Luke Ronchi

( Image Source:  X/ @Rajiv1841 )

PSL 2026: जिस दिन ने पीएसएल 2026 खेला जा रहा है, कोई न कोई विवाद देखने को मिल रहा है. पाकिस्तान की ये टी20 लीग अब विवादों का अड्डा बन गई है. ताजा मामला रावलपिंडीज और इस्लामाबाद यूनाइटेड के मैच के बाद का है. जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस्लामाबाद यूनाइटेड के हेड कोच ल्यूक रोंची रिपोर्टर के एक सवाल पर अपना आपा खो बैठे और उन्होंने वहीं रिपोर्टर के साथ गाली-गलौज कर डाली.

जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल इस मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड को रावलपिंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इस हार को कोच पचा नहीं पाए. हार के बाद कोच रोंची की निराशा मीडिया के सामने भी खुलकर सामने आई.

कोच ने क्यों दी गाली?

मैच के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माहौल तब बिगड़ गया जब एक पत्रकार ने रोंची को जवाब देते समय बीच में टोक दिया. इस प्रोटोकॉल के उल्लंघन से रोंची स्पष्ट रूप से नाराज हो गए. उन्होंने गुस्से में प्रतिक्रिया देते हुए कहा "वह मुझसे सवाल पूछ सकता है, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता." इस दौरान उन्होंने कुछ अपशब्द भी कहे. उनके इस बयान ने वहां मौजूद माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया.

क्या बोले अधिकारी?

इस्लामाबाद यूनाइटेड के कोच रोंची की नाराजगी के बाद स्थिति को संभालने के लिए अधिकारियों को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा. एक अधिकारी ने पत्रकारों से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा "क्या आप कृपया यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि पत्रकार वास्तव में इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की मर्यादा का सम्मान करें?"

कैसा रहा था इस्लामाबाद यूनाइटेड का प्रदर्शन?

इस मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड की बल्लेबाजी बेहद खराब रही, जो उनकी हार का सबसे बड़ा कारण बनी. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम महज 137 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे. डेवोन कॉन्वे ने इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली थी.

इसके बाद रावलपिंडीज ने मैच को 18.1 ओवर में महज 4 विकेट खोकर जीत लिया था. रावलपिंडीज की तरफ से कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 45 और कामरान गुलाम ने 42 रनों की पारी खेली थी.

पीएसएल
अगला लेख