Begin typing your search...

Kiara Advani को देखते ही आपा खो बैठा था फैन, 7 महीने की प्रेग्नेंट एक्ट्रेस को लगाना चाहता था गले; ऐसे बचाया था बॉडीगार्ड ने

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की प्राइवेट लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया है, जहां प्रेग्नेंसी के दौरान एक फैन ने कियारा से मिलने की कोशिश की. बॉडीगार्ड जीशान कुरैशी ने इस घटना और उनकी शादी की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में दिलचस्प बातें साझा कीं.

Kiara Advani को देखते ही आपा खो बैठा था फैन, 7 महीने की प्रेग्नेंट एक्ट्रेस को लगाना चाहता था गले; ऐसे बचाया था बॉडीगार्ड ने
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 24 April 2026 5:37 PM IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लोगों की नजरों से बहुत दूर रखते आए हैं. चाहे बात उनकी शादी की हो या माता-पिता बनने की खुशी की, दोनों ने इन खास पलों को हमेशा प्राइवेसी में मनाया है. पिछले साल यानी 2025 में इस अभिनेता जोड़े को अपनी पहली बेटी सराया मल्होत्रा के रूप में एक प्यारी सी बेटी हुई. इससे पहले तीन साल पहले, यानी फरवरी 2023 में दोनों ने जैसलमेर में शादी की थी. उनकी शादी बेहद निजी और प्राइवेट तरीके से हुई थी. हाल ही में एक खास इंटरव्यू में सिद्धार्थ मल्होत्रा के बॉडीगार्ड जीशान कुरैशी ने शादी की सुरक्षा व्यवस्था और कुछ दिलचस्प घटनाओं के बारे में खुलकर बात की.

उन्होंने बताया कि कैसे कियारा जब सात महीने की प्रेग्नेंट थीं, तब एक फैन ने उनसे गले मिलने की कोशिश की थी. जीशान कुरैशी ने बताया, 'सिद्धार्थ हमेशा अपनी पत्नी कियारा का बहुत ख्याल रखते हैं. एक बार जब कियारा सात महीने की प्रेग्नेंट थीं, तो सिद्धार्थ को दो-तीन दिन का ब्रांड शूट करना था. उन्होंने मुझे बुलाया और कहा कि मैं कियारा के साथ जाऊं और उनका पूरा ध्यान रखूं. सिद्धार्थ उन्हें अकेले भेजने से बहुत डर रहे थे, इसलिए उन्होंने मुझे खास तौर पर सावधानी बरतने को कहा.'

कैसे पीछे पड़ा फैन?

लेकिन शूटिंग के दौरान एक अनोखी घटना हो गई. जब कियारा वैन से बाहर निकल रही थीं, तभी रिलायंस टीम का एक व्यक्ति, जो सूट पहने हुए था, उनके पास आया. उसने सेल्फी लेने के नाम पर कियारा को गले लगाने की कोशिश की. जीशान ने कहा, 'मुझे लगा कि वह कोई सभ्य और अच्छा इंसान है क्योंकि वह अच्छे कपड़े पहने हुए था. लेकिन जब वह कियारा के बहुत पास आने लगा, तो मैंने उससे सख्ती से बात की. मेरी उससे काफी तीखी बहस हो गई.'

बार बार कियारा के पास जाने की करता रहा कोशिश

कियारा और ईशा अंबानी अच्छी दोस्त हैं, इसलिए कभी-कभी रिलायंस की टीम भी वहां मौजूद होती है. जीशान ने आगे बताया, 'मैंने पहले ही बैरिकेड लगा दिए थे और पर्दे भी लगा दिए थे ताकि कोई अनचाहा व्यक्ति अंदर न घुस सके. लेकिन वह व्यक्ति बार-बार अंदर आने और कियारा के पास जाने की कोशिश कर रहा था. आखिरकार मुझे गुस्सा आ गया और मैंने आकाश अंबानी के मैनेजर को फोन करके पूरी बात बताई. तब जाकर मामला सुलझा.' उस व्यक्ति ने कहा था कि वह कॉर्पोरेट जगत से है और जीशान उससे इस तरह बात नहीं कर सकते. लेकिन जीशान ने साफ कहा, 'यह मेरा काम है. मुझे कियारा की सुरक्षा करनी है. कई बार फैंस अपने पसंदीदा एक्टर्स को देखकर अपना आपा खो बैठते हैं और कुछ भी कर गुजरते हैं.'

शादी में थी कितनी स्ट्रिक्ट सुरक्षा?

शादी की प्राइवेसी के बारे में पूछे जाने पर जीशान हंसते हुए बोले, 'शादी से चार महीने पहले हम दो-तीन बार जैसलमेर में रेकी करने गए थे. हमें यह पूरा मामला बहुत प्राइवेट रखना था. सिद्धार्थ ने खुद हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा. उन्होंने प्लान बनाया कि कैसे सब कुछ गुप्त रखा जाए. मैंने सुरक्षा का पूरा जिम्मा संभाला था.' उन्होंने बताया, 'शादी के दिन बाहर कोई फैंस नहीं थे. लेकिन जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस के आसपास मीडिया वाले मौजूद थे. हमने ड्रोन की मदद से भी सुरक्षा की थी क्योंकि यह एक बहुत बड़ा महल था, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था में कोई बड़ी समस्या नहीं आई.'

सूर्यगढ़ पैलेस में शादी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के खूबसूरत सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी. यह शादी बेहद निजी थी और सिर्फ परिवार के करीबी लोग ही इसमें शामिल थे. इस जोड़े को 15 जुलाई 2025 को अपनी पहली बेटी सराया मल्होत्रा का आशीर्वाद मिला. दोनों अपनी बेटी के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं और अपनी निजी जिंदगी को हमेशा प्राइवेसी में रखना पसंद करते हैं.

bollywood
अगला लेख