Begin typing your search...

3 साल तक Nysa और Kajol के रिश्ते में क्यों रही जंग? गुस्से में तोड़ा बेटी का फोन; बताया हमेशा होते रहे झगड़े

काजोल ने खुलासा किया कि बेटी न्यासा के साथ उनका रिश्ता एक समय बेहद तनावपूर्ण था, जहां दोनों के बीच लगातार झगड़े होते थे. लेकिन बातचीत और धैर्य से उन्होंने इस रिश्ते को मजबूत बनाया और एक बेहतर मां बनने की कोशिश की.

3 साल तक Nysa और Kajol के रिश्ते में क्यों रही जंग? गुस्से में तोड़ा बेटी का फोन; बताया हमेशा होते रहे झगड़े
X
( Image Source:  Instagram: nysadevganx )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 24 April 2026 2:28 PM IST

काजोल (Kajol) ने हाल ही में अपनी बेटी न्यासा (Nysa) के साथ मातृत्व के अनुभव और उनके रिश्ते की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की है. काजोल और अजय देवगन की बड़ी बेटी न्यासा अब किशोरावस्था से गुजर चुकी है, जबकि उनका एक छोटा बेटा युग भी है. लिली सिंह के साथ एक हालिया इंटरव्यू में काजोल से पूछा गया कि आज की युवा लड़कियों को सोशल मीडिया, लगातार मिल रही जानकारी और बाहरी दबावों से कैसे निपटना चाहिए. साथ ही यह भी पूछा गया कि क्या उनकी बेटी न्यासा मार्गदर्शन के लिए उनसे सलाह लेती है. इस सवाल के जवाब में काजोल ने अपने और न्यासा के रिश्ते के उन मुश्किल दौरों के बारे में ईमानदारी से बताया जिन्होंने उनके रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद की.

काजोल ने कहा, 'हम दोनों ने लगभग तीन साल तक बहुत संघर्ष किया. मैं न्यासा से बहुत बातें करती हूं. मैं उसे हर छोटी-बड़ी बात समझाने की कोशिश करती हूं. यह रिश्ता हमें बनाना पड़ा था. जब न्यासा 12 साल की हुई, तब उसके हार्मोनल बदलाव शुरू हो गए थे. उस समय हम दोनों का व्यवहार बहुत बिगड़ गया था. हम अक्सर लड़ते-झगड़ते रहते थे. कभी-कभी तो हम दोनों ही तर्कहीन और बेतुके हो जाते थे.'

क्या है एक बेहतर मां बनना?

काजोल ने याद करते हुए बताया कि उन्होंने खुद को एक बेहतर मां बनने के लिए जानबूझकर बदलाव किया. उन्होंने कहा, मैंने हिम्मत जुटाई और सोचा कि मैं उसकी मां हूं, इसलिए मुझे ज्यादा समझदार और तर्कसंगत होना चाहिए. मैंने फैसला किया कि अब मैं उससे कम झगड़ा करूंगी. उसके बजाय मैं उससे जितना हो सके बात करने की कोशिश करूंगी. मैं तब तक उससे बात करती रहूंगी जब तक वह मेरी बात सुनना शुरू न कर दे. मैं उसके साथ मिलकर काम करूंगी. इस तरह हम दोनों ने करीब तीन साल तक मेहनत और संघर्ष किया. कई बार हमें लगता था कि 'मैं तुम्हारी बात नहीं सुनती' या 'मैं तुमसे बात नहीं करना चाहती'. लेकिन धीरे-धीरे ये झगड़े लंबी और अच्छी बातचीत में बदलने लगे.'

जब काजोल ने न्यासा का फोन तोड़ दिया

इससे पहले एक और इंटरव्यू में, काजोल ने न्यासा की टीनएज के शुरुआती दिनों की एक बहुत चैलेंजिंग घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उस समय न्यासा सिर्फ 12 साल की थी और लगातार छह महीने तक किसी न किसी बात पर उनकी लड़ाई होती रहती थी. काजोल ने स्वीकार किया, 'एक बार स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मैंने गुस्से में उसका बिल्कुल नया फोन तोड़ दिया। मुझे नहीं पता कि इसे सख्त प्यार कहा जाए या नहीं, लेकिन यह मेरे लिए जरूरी प्यार था।”काजोल ने 24 फरवरी 1999 को अजय देवगन से शादी की थी। इस दंपति को दो प्यारे बच्चे हैं- बेटी न्यासा, जिनका जन्म साल 2003 में हुआ था, और बेटा युग, जिनका जन्म 2010 में हुआ था।काजोल की ये बातें दिखाती हैं कि मां बनने का सफर हमेशा आसान नहीं होता. इसमें प्यार के साथ-साथ पेशेंस, समझ और लगातार कोशिश की भी जरूरत पड़ती है, खासकर जब बच्चे टीनएज में प्रवेश करते हैं.

bollywood
अगला लेख