Begin typing your search...

हम अलग-अलग खुश हैं! Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani ने अपनी शादी को क्यों कहा Situationship?

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह ने अपने रिश्ते को 'Situationship' बताते हुए खुलकर बातचीत की. दोनों ने बताया कि उनका रिश्ता भरोसे, स्वतंत्रता और खुली बातचीत पर टिका है.

क्यों जैकी-रकुल का रिश्ता है Situationship?
X
क्यों जैकी-रकुल का रिश्ता है Situationship?
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 24 April 2026 1:30 PM IST

जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने रिश्ते के बारे में बहुत खुलकर और ईमानदारी से बात की. जैकी भगनानी, जो बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर और फिल्म निर्माता हैं, ने अपनी शादी को 'सिचुएशनशिप' यानी एक ऐसे रिश्ते के रूप में बताया, जो जीवन की परिस्थितियों और समझदारी से बना है. पॉडकास्ट में जैकी ने कहा, 'हम दोनों अब 20-21 साल के छोटे-छोटे जवान नहीं रहे. हमने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं, अच्छे-बुरे वक्त दोनों गुजारे हैं.

जैकी कहते है, 'मैं खुद को एक खुशमिजाज इंसान मानता हूं. मैं उस तरह की लड़की की तलाश नहीं कर रहा था जो मेरे अंदर के खालीपन को भर दे क्योंकि अगर मैं अंदर से उदास हूं, तो चाहे दुनिया का कोई भी व्यक्ति मेरे जीवन में आ जाए, मैं उदास ही रहूंगा. रकुल भी खुद से बहुत खुश है. हम दोनों अलग-अलग खुश हैं, लेकिन जब हम साथ होते हैं तो और भी ज्यादा खुश महसूस करते हैं.'

क्या कहना है रकुल प्रीत का?

रकुल प्रीत सिंह भी जैकी की इस बात से पूरी तरह सहमत नजर आईं. उन्होंने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे के जीवन में किसी तरह का खालीपन भरने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. रकुल ने बड़े प्यारे शब्दों में समझाया, 'ऐसा नहीं है कि अगर जैकी मुझे छुट्टी पर घूमने नहीं ले जाते, तो मैं दुखी या नाराज हो जाऊंगी. मैं अकेले भी कहीं घूमने जा सकती हूं और मजे कर सकती हूं. मुझे लगता है कि रिश्ते में सिर्फ घूमना-फिरना ही सब कुछ नहीं होता. जीवन में बात करने लायक और भी बहुत सी महत्वपूर्ण चीजें होती हैं.'

कैसा है रकुल-जैकी का रिश्ता?

जैकी ने आगे बताया कि उनका रिश्ता काफी स्वाभाविक और आरामदायक है. उन्होंने कहा, 'रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हमारा रिश्ता बहुत सामान्य और कम्फर्ट है. हम एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह डेडिकेटेड हैं, यही वजह है कि हमने शादी की. सबसे खास बात यह है कि मैं रकुल से हर बात खुलकर बात कर सकता हूं. कोई भी बात हो, मैं उसे बिना किसी झिझक के बता देता हूं.'

बीवी के सामने एक्स गर्लफ्रेंड से बात

इस बात को और बेहतर तरीके से समझाने के लिए जैकी ने एक छोटा सा उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा, 'मान लीजिए कि अगर मेरी कोई पुरानी दोस्त या एक्स गर्लफ्रेंड मुझे फोन करती है, और रकुल मेरे पास बैठी हुई है, तो मैं बिना कोई सोचे-समझे फोन स्पीकर पर लगा देता हूं और बात करता हूं. मुझे कुछ भी छिपाने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि मैं कुछ छिपा नहीं रहा, इसलिए मुझे अंदर से कोई घुटन या परेशानी महसूस नहीं होती.' बातचीत में दोनों ने यह भी बताया कि उन्होंने शादी से पहले करीब तीन साल तक डेटिंग की थी. आखिरकार 21 फरवरी 2024 को दोनों ने गोवा में एक खूबसूरत समारोह में शादी कर ली.

bollywood
अगला लेख